शक्ति शहर में हुआ मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्रीज कॉन्टेस्ट का भव्य आयोजन. श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मिला अवार्ड. जिला मुख्यालय शक्ति में पहली बार ब्यूटी कॉन्टेस्ट को लेकर हुआ प्रयास. ग्रामीण इलाकों से भी ब्यूटीशियन के क्षेत्र में यूवतियों ने पहुंचकर किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन






शक्ति शहर में हुआ मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्रीज कॉन्टेस्ट का भव्य आयोजन. श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मिला अवार्ड. जिला मुख्यालय शक्ति में पहली बार ब्यूटी कॉन्टेस्ट को लेकर हुआ प्रयास
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़। न्यू उड़ान जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सक्ति छत्तीसगढ़ में वन-डे मेकअप एजुकेशन क्लास एवं सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए अपनी कला, प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की विशेष अतिथि अभिनेत्री सुहासिनी धामी की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस दौरान मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों एवं कार्यक्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।ब्राइडल कंपटीशन के साथ आत्मनिर्भरता की ओर कदम कार्यक्रम में महिला एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पार्लर प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन वितरण का आयोजन भी किया गया। इस पहल के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार के अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
प्रतिभा को मिला सम्मान और प्रोत्साहन
सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, मेहनत और योगदान से पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आत्मविश्वास और कौशल का परिचय दिया।न्यू उड़ान जन सेवा फाउंडेशन की डायरेक्टर उषा शर्मा जी ने सभी प्रतिभागियों एवं सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं एवं युवाओं को शिक्षा, कौशल, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी फाउंडेशन द्वारा इसी तरह के शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।उषा शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी कोऑर्डिनेटर्स, सपोर्टिंग टीम, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम ने शिक्षा, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण को एक मंच पर लाते हुए समाज में आत्मनिर्भरता और आगे बढ़ने का सकारात्मक संदेश दिया।








