राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के तीन विद्यार्थियों का हुआ चयन. आराध्या आदित्य एवं यशीष राज्य स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी बधाई शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अनुनय का प्रदर्शन सराहनीय




राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के तीन विद्यार्थियों का हुआ चयन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर में संचालित अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मैं अध्यनरत तीन विद्यार्थियों के चयन राज्य स्तरीय खेलकूद के लिए हुआ है, अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आदित्य साहू पिता दिनेश शाहू माता उत्तरा देवी का चयन राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए के लिए हुआ है , यह चयन 19 वर्षीय वर्ग में हुआ है . यह चयन बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मैं हुआ है. साथ ही छात्र यशीष सिदार पिता जगदीश सिदार माता सुशील सिदार का चयन 19 वर्षीय फुटबॉल में हुआ है पूर्व में छात्रा आराध्या कुर्रे का भी चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन के लिए हो चुका है, संस्था से अभी तक 35 विद्यार्थीयों का चयन संभाग स्तर के लिए हो चुका है और लगभग 80 विद्यार्थियों जिला स्तरीय वीभिन्न खेल कूदों में भाग ले चूके हैं. इस प्रकार संस्थान खेलकूदों में भी अग्रणी हो गया है, संस्था प्रमुख योगेश साहू ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्राचार्य किरण श्रीवास खेल शिक्षक मुरली देवांगन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं







