प्रदेश के दो उप मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र में- विजय शर्मा ने कहा- भाजपा सरकार सूर्यवंशी समाज के साथ, वही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को ऐसा हराये ताकि दोबारा लड़ने की हिम्मत ही ना करें, विजय शर्मा ने कहा-ठाठ बाठ के आदि नेता प्रतिपक्ष महंत नहीं पचा पा रहे मोदी की लोकप्रियता को, इसलिए कह रहे सर फोड़ने की बात

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
3 मई को जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम
3 मई को जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों का कार्यक्रम

प्रदेश के दो उप मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र में- विजय शर्मा ने कहा- भाजपा सरकार सूर्यवंशी समाज के साथ, वही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को ऐसा हराये ताकि दोबारा लड़ने की हिम्मत ही ना करें

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- जांजगीर दशहरा मैदान भाटापारा में सूर्यवंशी समाज के सम्मेलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह दिखा। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा की सूर्यवंशी समाज के विकास के लिए हमारी सरकार सदैव तत्पर रहेगी। देश के विकास में सूर्यवंशी समाज ने महत्वपूर्ण योगदान योगदान दिया। उनकी हर समस्या के निदान और उनके सुख दुख में हमारी सरकार सदैव खड़ी रहेगी,इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपना सूपड़ा साफ होते देख घबराई हुई है। इसलिए कांग्रेस लोगों में संविधान और आरक्षण खत्म होने का डर दिखाकार भ्रम फैला रही है। जबकि मोदी की गारंटी यानी भाजपा के संकल्प पत्र में कहीं भी संविधान बदलने और आरक्षण खत्म हाेने की बात नहीं लिखी है। मंच से खुद पीएम मोदी बार-बार कह रहे हैं कि संविधान और आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। इसके बावजूद कांग्रेस फर्जी विडियो एडिट के जरिए सोशल मीडिया पर आरक्षण और खत्म करने की अफवाह फैला रही है। अभी हाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के विडियो को एडिट कर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दुष्प्रचार कर डाला कि आरक्षण और संविधान खत्म हो जाएगा। इसकी शिकायत के बाद आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस अब गिरी हुई राजनीति पर उतर आई है, उसका मकसद है कि किसी भी तरह से केंद्र की सत्ता पर काबिज होना। अब कांग्रेस बुरी तरह हताश है क्योंकि उसके झूठे न्याय पत्र को जनता नाकार चुकी है। इस कारण कांग्रेस तमाम तरह के प्रोपोगंडा रच रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने हर भाषण में अपील कर रहे है कि कांग्रेस संविधान और आरक्षण खत्म होने का डर लोगों को दिखाकर वोट पाना चाहती है। मोदी जी का नारा है कि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास। इसी मूल मंत्र पर चलकर छत्तीसगढ़ की जनता मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए यहां की 11 की 11 लोकसभा सीटें जीता कर उनकी झोली में डालेगी सम्मेलन मे सुर्यवंशी समाज के हजारो की संख्या मे महिलाए पुरूष व भाजपा नेता व आमजन शामिल शामिल हुए जिसमे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल कोमल जंघेल मालती रात्रा मोतीलाल डहरिया राजेश ढोसले अजित गढ़वाल भुरीबाई सुर्यवंशी वेदराम रात्रे सहित उपस्थित थे

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के गांवों में आमसभा को किया संबोधित,कांग्रेसी भ्रष्टाचारी को जांजगीर-चांपा लोकसभा में ऐसे हराना है, दोबारा लड़ने की हिम्मत ना करे,कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना का किया नकल, साव ने कहा- नकल के लिए अकल की जरूरत पड़ती है,भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े जी को आशीर्वाद देकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं

सक्ती- उपमुख्यमंत्री अरुण साव को जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के आमसभा में सुनने तपती दोपहर में भी हजारों लोग पहुंचे। श्री साव ने गुरुवार को कहा कि, भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वो इसी क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह सरल और स्वच्छ छवि की है,वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भगोड़े के नाम से बदनाम है। आरंग विधानसभा में भाजपा के खुशवंत साहेब ने बुरी तरह पराजित किया है। अब 20 साल बाद लौटकर जांजगीर चांपा आया है। इस बार ऐसे हराना है कि, यहां दोबारा चुनाव लड़ने की हिम्मत ना करें,जांजगीर चांपा लोकसभा के कटेकोनी छोटे (चंद्रपुर) में श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक महिलाओं को एक हजार रुपए मासिक मिलते रहेंगे। वहीं कांग्रेस ने पांच साल में 500 रुपए नहीं दिया। अब एक लाख रुपए देनी की बात कर रही है। नकल के लिए अकल की जरूरत पड़ती है। इनके झांसे में नहीं आना है। कमल में बटन दबाकर मोदी जी की सरकार बनानी है,सरहर में श्री साव बोले कि, सक्ती के विधायक चरणदास महंत ने गरीब मां के बेटे पीएम मोदी के सिर को लाठी से मारने की बात कही थी। छत्तीसगढ़ की जनता मोदी का परिवार है, पहले इससे निपटना होगा,श्री साव ने गोधना, नवागढ़ और पोड़ी में कहा कि, गरीब मां के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया है। इसलिए किसानों को साल में 6 हजार रुपए मिल रहा है। हर घर में शौचालय बना है, मुफ्त रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है। हर घर नल से जल पहुंचा है। कोरोना काल में 130 करोड़ जनता को मुफ्त में टीका लगवाया है। मुफ्त में चावल दिया जा रहा है। पंजा छाप की सरकार बनाते तो ये काम नहीं होता। कांग्रेस देश में 60 साल तक राज किया। लेकिन गांव, गरीब और किसानों के लिए काम नहीं किया,श्री साव ने कहा कि, लोकसभा 2024 का चुनाव विकसित भारत के निर्माण का चुनाव है। गरीब मां के बेटे को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है। देश के मान और समान को आगे बढ़ाने का चुनाव है। इसलिए कमल में बटन दबाकर श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को भारी मतों से विजय बनाएं,सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू सोशल मीडीया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं आमसभा में सैंकड़ों कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया।

मोदी जी से केवल संविधान नहीं बल्कि राजनीति, नेतृत्‍व और अनुशासन का पाठ भी पढ़ना चाहिए समूचे कांग्रेसियों को – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,अपनी सामंती सोच से बाहर आएं महंत और देखें वे और उनकी पार्टी देश में कहां खडी है,वामपंथी सोच की गिरफ्त में आकर बरबाद हो रही समूची कांग्रेस,आपस में लड़ना बंद कर पार्टी संचालन और नेतृत्‍व क्षमता का पाठ भी पढ़ें मोदी जी से,मुंह में चांदी का चम्‍मच लेकर पैदा हुए डॉ चरणदास महंत को कहां भाएगा चाय बेचने वाला

सक्ति-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान का पाठ पढ़ने की जरूरत है, बल्कि आपस में झगड़कर पार्टी को बिखराव की कगार में पहुंचा चुके कांग्रेस के इन नेताओं को राजनीतिक सूझबूझ, पार्टी संचालन, नेतृत्‍व क्षमता जैसे पाठ भी मोदी जी से पढने की जरूरत है, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी को गाली देना, अपशब्‍द कहना कांग्रेसियों की परंपरा बन चुकी है। महंत डॉ. चरणदास ने भी इसी परंपरा का निर्वाह किया है। दरअसल डॉ. महंत भी चांदी का चम्‍मच मुंह में लेकर पैदा हुए है, बचपन से ठाठ-बाट के आदी डॉ. महंत यह पचा नहीं पा रहे कि एक चाय बेचने वाला कैसे देश का प्रधानमंत्री बनकर पूरी दस साल तक न केवल शासन किया बल्कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रह चुकी कांग्रेस को इस बार लोकसभा चुनाव में मुकाबले के लायक भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे मोदी जी पर अनर्गल टिप्‍पणी करने से बचें और पढ़े लिखे डाॅ. महंत पहले सामंती सोच से बाहर निकलें और देखें कि प्रदेश और देश में वे और उनकी पार्टी कहां खड़ी है। आपकी पार्टी के शहजादे और शहजादी जिनके इशारे पर आप झाडू लगाने और पोछा लगाने को तैयार रहते हैं, उत्‍तर प्रदेश में अपनी पारंपरिक सीटों पर चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। पार्टी पूरी तरह बिखर गई है। समझदार नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जो बचे हें वे वामपंथी सोच की गिरफ्त में हैं और आपस में लड़ भिड़कर पार्टी की स्थिति और खराब कर रहे हैं,मोदी जी की शिक्षा को लेकर महंत के बयान को दुष्‍प्रचार बताते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि महंत की यह टिप्‍पणी पूरी तरह गलत है। मोदी जी ने बनारस में दाखिल किए अपने पर्चे में अपनी शिक्षा का पूरा विवरण दिया है। यह चुनाव आयोग की वेबसाइट में उपलब्‍ध है जिसे कोई भी व्‍यक्ति देखकर संतुष्‍ट हो सकता है,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्‍व में भाजपा के साथ देश लगातार तरक्‍की कर रहा है। भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश 17 राज्‍यों में भाजपा की सरकार है वहीं मोदी जी के नेतृत्‍व में लगातार दस वर्षों से भाजपा ने देश की बागडोर संभाल रखी है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इस बार 400 पार के नारे के साथ फिर से हम देश में सरकार बनाने जा रहें हैं। ऐसे व्‍यक्त्वि से आप शिक्षा नहीं लेना चाहते तो मत लीजिये। महंत जी आपके मानने- न मानने से कुछ नहीं होगा। आज देश के 140 करोड़ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे लाखों एनआरआई भारतीयों को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading