छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से नवाजी गई बिलासपुर की समाजसेवीका भारती मोदी. रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए राज्य स्तरीय मंच पर मिला सम्मान. 25 अक्टूबर को राजधानी में आयोजित था कार्यक्रम. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारती को रक्तदान के क्षेत्र में मिल चुका है सम्मान

25 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होती भारती मोदी
कार्यक्रम में उपस्थित दिग्गज हस्तियां एवं भारती मोदी के परिवारजन

छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से नवाजी गई बिलासपुर की समाजसेवीका भारती मोदी. रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए राज्य स्तरीय मंच पर मिला सम्मान. 25 अक्टूबर को राजधानी में आयोजित था कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -रक्तदान के क्षेत्र में पूरे देश में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए बिलासपुर शहर की समाज सेविका श्रीमती भारती हेमंत मोदी को 25 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्री वृंदावन सभागार में दैनिक दबंग स्वर एवं सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान दिग्गज हस्तियों के हाथों जहां यह सम्मान मिला तो वहीं भारती मोदी ने भी इस सम्मान से नवाजे जाने पर आयोजक संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज उन्हें यह जो राज्य स्तरीय मंच पर सम्मान दिया गया है।यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है।तथा रक्तदान के क्षेत्र में वे लगातार काम करती रहेंगी

वर्षों से जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रही है भारती

बिलासपुर की भारती मोदी वर्षों से पूरे देश के किसी भी कोने में जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रही है। तथा 24 घंटे रक्त सेवा के रूप में वे अपनी सहभागिता करती है। तो वही व्हाट्सएप ग्रुप एवं रक्तदाताओं से उनका सीधा संपर्क है।तथा जहां जिसे भी जरूरत रहती है। उनकी जानकारी में आने पर वे मध्यस्थता का काम करते हुए संबंधित मरीजों तक रक्तदाताओं को पहुंचाने की दिशा में एक कड़ी का काम करती है। एवं यह संपूर्ण कार्य उनके द्वारा निस्वार्थ एवं निष्ठा के साथ किया जाता रहा है

राष्ट्रीय तथा प्रांतीय मंचों पर भी सम्मानित हो चुकी है भारती मोदी

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारती मोदी को अनेकों बार सामाजिक. धार्मिक एवं राजनैतिक संस्थाओं के मंच पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है यहां तक प्रशासन द्वारा भी उन्हें उनकी सक्रियता को देखते हुए समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहा है

अपने परिवार के साथ पहुंची थी भारती

25 अक्टूबर को , रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारती मोदी अपने पिता एवं राजधानी रायपुर के गौ सेवक के रूप में प्रसिद्ध संतोष अग्रवाल एवं अपनी माताजी के साथ पहुंची थी तथा भारती मोदी के परिवार जनों ने भी आयोजक संस्था का धन्यवाद दिया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading