शक्ति में 25 अक्टूबर को ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 कराते का हुआ भव्य समापन. मुख्य अतिथि जगदीश बंसल ने कहा- कराटे का खेल आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध. आत्म सुरक्षा के लिए जरूरी है कराटे।नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी देश के विभिन्न राज्यों से पधारे कराटे खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन. देश के 15 राज्यों से 300 खिलाड़ी रहे मौजूद

समापन समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि समाज सेवी जगदीश बंसल
शक्ति में 25 अक्टूबर को ऑल इंडिया फेडरेशन कराते का समापन समारोह
शक्ति में 25 अक्टूबर को ऑल इंडिया फेडरेशन कराते का समापन समारोह

शक्ति में 25 अक्टूबर को ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 कराते का हुआ भव्य समापन. मुख्य अतिथि जगदीश बंसल ने कहा- कराटे का खेल आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध. आत्म सुरक्षा के लिए जरूरी है कराटे।नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी देश के विभिन्न राज्यों से पधारे कराटे खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -25 अक्टूबर को शक्ति जिला मुख्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में स्थित दीनदयाल बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में अशिहारा कराते ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर जहां पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तो वहीं देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 300 की संख्या में खिलाड़ी इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी जगदीश बंसल ने कहा कि कराते का खेल आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। एवं आत्म सुरक्षा के लिए जहां यह जरूरी है तो वहीं हमारी बच्चियों को आज इस खेल में सक्रिय रूप से देखते हुए काफी खुशी हो रही है। एवं श्री बंसल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई भी दी

कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज शक्ति जैसी जगह में नेशनल लेवल का यह कार्यक्रम हो रहा है। जो हमारे लिए गौरव की बात है। एवं शक्ति शहर में हमेशा ही खेलों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। तथा कराते के खेल के आयोजन के लिए मैं उनके पूरे आयोजकों को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं तथा इसके खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शक्ति का नाम रोशन करें। ऐसी कामना करता हूं। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियो में समाजसेवी कांग्रेस नेता समर विजय सिंह पिंटू ठाकुर। व्याख्याता प्रदीप राठौर पोरथा।ग्राम पंचायत पोरथा के पूर्व सरपंच श्याम राठौर। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के महामंत्री अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। कन्हैया गोयल। राहुल अग्रवाल। शुभम अग्रवाल। प्रमुख रूप से उपस्थित थे। तथा आगंतुक सभी अतिथियों का आशियाना कराते शक्ति की ओर से गुलदस्ता भेंटकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं पूरे आयोजन के दौरान जहां अतिथियों ने भी कराते खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया तो वहीं एक से बढ़कर एक प्रदर्शन करने के खिलाड़ियों ने किया तथा इस पूरे फेडरेशन कप में लड़कियों की भी संख्या काफी रही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading