दिखावे से दूर रहो-जमीन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं के साथ बैठकर प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात. पहले छत्तीसगढ़ आगमन पर भी दिया सकारात्मक संदेश. स्वागत एवं मालाओं से दूर रहने का संदेश दिया स्मृति ने

अभनपुर में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनती हुई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी
छत्तीसगढ़ के अभनपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के अभनपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम

जमीन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं के साथ बैठकर प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात. पहले छत्तीसगढ़ आगमन पर भी दिया सकारात्मक संदेश. स्वागत एवं मालाओं से दूर रहने का संदेश दिया स्मृति ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने 25 अक्टूबर को अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पूरे प्रदेश में सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने रायपुर आगमन के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बाइक रैली को स्थगित कर सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं के साथ अभनपुर पहुंची और वहां उन्होंने जमीन पर बैठकर जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम सुना। साथ ही उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 139वीं कड़ी का श्रवण किया।इस कड़ी में, हैंडलूम के क्षेत्र में नई पहचान गढ़ती नारीशक्ति, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जनभागीदारी से हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियाँ को प्रधानमंत्री जी ने रेखांकित किया। बिहार के मखाने का ग्रीस तक पहुँचना #VocalForLocal की सफलता का बड़ा उदाहरण है।

स्मृति ईरानी ने दी #MannKiBaat के 12 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई

25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी ने कहां की मन की बात’ की यह यात्रा देश के कोने-कोने से प्रेरक कहानियों को सामने लाने और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने का प्रेरक माध्यम है।

छत्तीसगढ़ के अभनपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के अभनपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के अभनपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading