पूर्व एडिशनल कलेक्टर अनुपम तिवारी के मुख्य आतिथ्य में शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में शान से लहराया तिरंगा,जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को मिला तृतीय स्थान. स्कूल के डायरेक्टर नितिन सोनी एवं विद्वान पंडित महेश शर्मा रहे मौजूद






पूर्व एडिशनल कलेक्टर अनुपम तिवारी के मुख्य आतिथ्य में शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में शान से लहराया तिरंगा,जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को मिला तृतीय स्थान. स्कूल के डायरेक्टर नितिन सोनी एवं विद्वान पंडित महेश शर्मा रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल
सक्ति- गुंजन एजुकेशन सेंटर में देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनुपम तिवारी, आर.टी.आर. एवं अतिरिक्त कलेक्टर, सक्ती तथा विशिष्ट अतिथि श्री महेश शर्मा, ज्योतिषाचार्य, सक्ती उपस्थित रहे। ध्वजारोहण मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी द्वारा किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि श्री अनुपम तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने एवं जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यकता एवं सही उद्देश्य के लिए करने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि श्री महेश शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमें देश की आजादी का सम्मान करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।विद्यालय के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मोबाइल जागरूकता, वाहन सुरक्षा एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने तथा नशीले पदार्थों एवं नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहने की अपील की।इसी अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जेठा ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, साहस एवं वीरता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए वर्तमान परिवेश में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति को निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया तथा उन्हें तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रप्रेम एवं गौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया









