शक्ति जिले में शराबी ड्राइवरो के खिलाफ सख्त हुआ यातायात विभाग. फिर से शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10000 का हुआ जुर्माना. ड्राइवर ने कहा- फिर कभी नहीं पियूंगा शराब. ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा के नेतृत्व में सख्त हो गई है यातायात पुलिस

शक्ति जिले में शराबी ड्राइवरो के खिलाफ सख्त हुआ यातायात विभाग. फिर से शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10000 का हुआ जुर्माना. ड्राइवर ने कहा- फिर कभी नहीं पियूंगा शराब. ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा के नेतृत्व में सख्त हो गई है यातायात पुलिस kshititech
शराबी ड्राइवर के खिलाफ 10000 का जुर्माना

शक्ति जिले में शराबी ड्राइवरो के खिलाफ सख्त हुआ यातायात विभाग. फिर से शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10000 का हुआ जुर्माना. ड्राइवर ने कहा- फिर कभी नहीं पियूंगा शराब. ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा के नेतृत्व में सख्त हो गई है यातायात पुलिस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।वाहन जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की जा रही है तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 07/07/2026 को यातायात पुलिस सक्ती द्वारा फगुरम मुख्य मार्ग पर वाहन क्रमांक CG 11 BV 8330 को रोककर चालक अनिल साहू पिता पदमानंद साहू उम्र 32 साल साकिन खेमडा थाना डभरा जिला शक्ति (छ.ग.) की जांच की गई। जांच के दौरान चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को जप्त कर प्रकरण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।माननीय न्यायालय द्वारा चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दोषी पाते हुए 10,000 रुपये (दस हजार रुपये मात्र) के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।सक्ती पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading