23 अगस्त को कैवल्यधाम कुमारी दुर्ग में हुआ महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन (मीसो) राज्य अधिवेशन का सफल आयोजन. मुख्य अतिथि लोकेश कावड़िया ने कहा- संस्था द्वारा मूकबधिर बच्चों के स्किल डेवलपमेंट के लिए किया जा रहा लगातार आयोजन। अधिवेशन में पहुंचे प्रदेश के विभिन्न स्थानों के सदस्य

अधिवेशन में मंच पर उपस्थित अतिथि गण
कार्यक्रम में पहुंचे सदस्य
राज्य स्तरीय अधिवेशन

23 अगस्त को कैवल्यधाम कुमारी दुर्ग में हुआ महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन (मीसो) राज्य अधिवेशन का सफल आयोजन. मुख्य अतिथि लोकेश कावड़िया ने कहा- संस्था द्वारा मूकबधिर बच्चों के स्किल डेवलपमेंट के लिए किया जा रहा लगातार आयोजन। अधिवेशन में पहुंचे प्रदेश के विभिन्न स्थानों के सदस्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -23 अगस्त 2026 दिन रविवार को कैवल्यधाम कुम्हारी दुर्ग में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन मिसो का एक दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में जहां राज्य इकाई के पदाधिकारी- सदस्य एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे तो वहीं राज्य अधिवेशन कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित (ब्लाइंड) बच्चों द्वारा प्रस्तुत मधुर एवं भावपूर्ण गीतों ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी को प्रेरित किया।इस अवसर पर समाज सेवा, मानव कल्याण एवं जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सेवा, संस्कार एवं स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता विषय पर भी विस्तृत जानकारी साझा की गई।डॉ. मुकेश शाह ने सेवा सत्कार के महत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए, वहीं डॉ. अशोक दुबे ने स्किल डेवलपमेंट के महत्व एवं युवाओं के लिए इसके अवसरों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांग जन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया ने भी संस्था द्वारा विगत एक लंबे वर्षों से सेवा संस्कार की भावना से कार्य करने की बात कही तथा राज्य अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए राज्य की ऊर्जावान टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस दौरान अधिवेशन का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र जैन के नेतृत्व में किया गया था। तथा पूरी टीम विगत कई महीनो से लगातार इस अधिवेशन को सफल बनाने में जुटी हुई थी। आगंतुकों के लिए आवास एवं भोजन की भी व्यवस्था इकाई द्वारा की गई

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन का राज्य अधिवेशन
कार्यक्रम को संबोधित करते लोकेश कांवरिया
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन का राज्य अधिवेशन
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन का राज्य अधिवेशन
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन का राज्य अधिवेशन
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन का राज्य अधिवेशन

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading