जयश्री जैन ने संभाल लिया शक्ति जिले के कलेक्टर का कार्यभार.24 अगस्त को जय श्री ने पदभार ग्रहण करते हुए कार्यालय का किया निरीक्षण. कर्मचारियों से हुई रुबरु. 2016 बैच की आईएएस अधिकारी है जयश्री जैन

शक्ति जिले की नई कलेक्टर जय श्री जैन ने 24 अगस्त को किया पदभार ग्रहण
शक्ति जिले की नई कलेक्टर जय श्री जैन ने 24 अगस्त को किया पदभार ग्रहण
कलेक्टर कार्यालय के विभागों का निरीक्षण करती नई कलेक्टर मैडम

जयश्री जैन ने संभाल लिया शक्ति जिले के कलेक्टर का कार्यभार24 अगस्त को जय श्री ने पदभार ग्रहण करते हुए कार्यालय का किया निरीक्षण. कर्मचारियों से हुई रुबरु. 2016 बैच की आईएएस अधिकारी है जयश्री जैन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर

शक्ति -जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट जेठा, सक्ती पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों से सौजन्य भेंट कर परिचय प्राप्त किया और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार आमजन के हित में त्वरित और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाए जाने की बात कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा सहित कलेक्टर कार्यालय और विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती जयश्री जैन इससे पूर्व संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ थी।

आज पहले दिन आईएएस जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, सभी अधिकारियों कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति के दिए निर्देश पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शासन के निर्देशनुसार समय पर उपस्थिति के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं शाखा प्रभारियों को प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन में दक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कहा कि शासन की मंशानुरूप विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शीघ्र राहत प्रदान करना जिला प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए है। जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय कार्यो का आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जा सके।

कलेक्टर कार्यालय के विभागों का निरीक्षण करती नई कलेक्टर मैडम
कलेक्टर कार्यालय के विभागों का निरीक्षण करती नई कलेक्टर मैडम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading