अद्वितीय कांवड़ यात्रा-24 अगस्त को शक्ति से निकली ऐतिहासिक कावड़ यात्रा- महामाई मंदिर से तुरी धाम तक हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने उठाई कावड़. जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार एवं धर्मेंद्र सिंह कर रहे थे कावड़ यात्रा का नेतृत्व. पुरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह हुआ कावड़ियों का स्वागत।तुरी में होगा भंडारा








24 अगस्त को शक्ति से निकली ऐतिहासिक कावड़ यात्रा- महामाई मंदिर से तुरी धाम तक हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने उठाई कावड़. जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार एवं धर्मेंद्र सिंह कर रहे थे कावड़ यात्रा का नेतृत्व
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -शक्ति शहर से पहली बार ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का शुभारंभ 24 अगस्त की सुबह शक्ति के प्रतिष्ठित मां महामाई दाई मंदिर से हुआ। इस यात्रा का आयोजन जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार एवं राजा धर्मेंद्र सिंह ने किया था। यात्रा जहां डीजे एवं बाजे गाजे के साथ निकली। तो वहीं हजारों की संख्या में शिव भक्त कांवरिया महिला। पुरुष। बच्चे इस यात्रा में शामिल थे। तथा कंधे पर कावड़ उठाकर बोल बम बोल बम चलो तुर्री धाम के श्री घोष के साथ यह यात्रा निकल पड़ी। शक्ति से इस यात्रा के निकलने पर पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह इसका जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं ग्राम वासियों ने भी हजारों की संख्या में शामिल इस कावड़ यात्रियों के जलपान एवं पेयजल की भी व्यवस्था की तथा यह पहला अवसर था जब शक्ति शहर से इतनी बड़ी संख्या में तुरी धाम के लिए लोगों ने संयुक्त रूप से इस यात्रा का आयोजन किया तथा मां महामाई दाई में पूजा अर्चना कर यह यात्रा प्रारंभ हुई तथा यात्रा में काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक। जनप्रतिनिधि। सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए वहीं इस कावड़ यात्रा को लेकर जिला पंचायत के सदस्य आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार एवं राजा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बाबा भोलेनाथ का पवित्र धाम तुरी धाम आज पूरे प्रदेश अपितु देश में शिव भक्त कांवड़ियों की आस्था का केंद्र है।तथा यहां प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग अन्य राज्यों से भी कावड़ चढ़ाने आते हैं।एवं सावन के इस अंतिम सोमवार में आज इस कावड़ यात्रा के माध्यम से हम सभी बाबा भोलेनाथ का दीदार करते हुए जलाभिषेक करेंगे
तुरी धाम में भंडारा प्रसाद का भी आयोजन
शक्ति से निकली इस कावड़ यात्रा के बाद तुरी धाम में सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है तो यही इस पूरे भंडारे प्रसाद के आयोजन को लेकर सेवाभावी लोग व्यापक तैयारी में जुटे हुए हैं। तथा तुरी धाम में आज विभिन्न समाजों तथा संस्थाओं द्वारा भी भंडारा प्रसाद का सार्वजनिक आयोजन किया गया है







