शक्ति के वंदना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने किया 501 पौधे लगाने के महा अभियान का शुभारंभ. 23 अगस्त को नवनिर्मित जिला न्यायालय परिसर जेठा में किया वृक्षारोपण. त्रिलोकचंद जायसवाल ने कहा- सिर्फ पेड़ लगाना ही उद्देश्य नहीं बल्कि उन पेड़ों को संरक्षण देकर बड़ा करना भी हमारी प्राथमिकता






शक्ति के वंदना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने किया 501 पौधे लगाने के महा अभियान का शुभारंभ. 23 अगस्त को नवनिर्मित जिला न्यायालय परिसर जेठा में किया वृक्षारोपण. त्रिलोकचंद जायसवाल ने कहा- सिर्फ पेड़ लगाना ही उद्देश्य नहीं बल्कि उन पेड़ों को संरक्षण देकर बड़ा करना भी हमारी प्राथमिकता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -शक्ति जिले के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने वंदना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने 23 अगस्त को एक अनुकरणीय पहल करते हुए जिला मुख्यालय शक्ति के जेठा में निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण के महा अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जहां काफी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वंदना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमेन इस अवसर पर त्रिलोकचंद जायसवाल दादू। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जयसवाल। डायरेक्टर हेमंत जायसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।इस अवसर पर वृक्षारोपण कर उसके चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत लोहे की जाली लगाई गई तो वहीं वृक्षारोपण के इस महा अभियान को लेकर पूरे जिले में इसकी प्रशंसा हुई। इस अवसर पर वंदना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के त्रिलोकचंद जायसवाल दादू ने कहा कि हमारे ज्येष्ठ भ्राता एडवोकेट स्वर्गीय सतीश जायसवाल जो की लगातार वृक्षारोपण को लेकर अपने जीवन में इसमें योगदान देते रहे तथा उनका पूरा जीवन न्यायालय एवं तहसील परिसरों में अपनी वकालत से जुड़ी सेवाओं में गुजर गया। तथा उन्होंने जीवन में वृक्षारोपणएवं पर्यावरण को संरक्षित करने में लगातार लोगों में जागरूकता लाने का काम किया तथा उन्हीं के सपनों को आज हम इस जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ कर रहे हैं। तथा जिले के विभिन्न स्थानों के ऐसे स्थानों पर 501 वृक्ष लगाकर उसे लगातार संरक्षण देने का काम किया जाएगा तथा श्री जायसवाल ने कहा कि वृक्ष लगाना एवं उसे संरक्षण देना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। एवं आने वाले समय में हमारी प्रकृति को संरक्षित करने के लिए हमें वृक्षारोपण की ओर ध्यान देना होगा तथा वंदना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज लगातार वृक्षारोपण को लेकर अपना योगदान देती रहेगी














