शक्ति में अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारी चल रही जोरो से. जयंती महोत्सव की प्रकाशित की जाएगी सुंदर स्मारिका।समाज के मेधावी बच्चों की जानकारी प्रकाशित होगी महा महोत्सव की स्मारिका में. अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में जयंती समिति अध्यक्ष विक्कू दुल्हन एवं पूरी टीम जुटी है जोरों से. 5 सितंबर तक समिति ने मंगाई जानकारियां




शक्ति में अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारी चल रही जोरो से. जयंती महोत्सव की प्रकाशित की जाएगी सुंदर स्मारिका।समाज के मेधावी बच्चों की जानकारी प्रकाशित होगी महा महोत्सव की स्मारिका में. अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में जयंती समिति अध्यक्ष विक्कू दुल्हन एवं पूरी टीम जुटी है जोरों से
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -श्री अग्रसेन जयंती महामहोत्सव समिति द्वारा आने वाले 11 अक्टूबर 2026 को अग्रसेन जयंती महा महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही है। इस अवसर पर अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में जहां जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन एवं उनकी पूरी टीम जोर-जोर से जुटी हुई है।तो वहीं जयंती महोत्सव के अवसर पर सुंदर स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा एवं समाज की होनहार प्रतिभाओं को भी इस पत्रिका में स्थान दिया जाएगा। अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के सदस्यों ने शहर के समस्त अग्रवाल बंधुओ से आग्रह किया है पत्रिका में मेधावी बच्चों का नाम एवं फोटो समाहित किया जाना है जिसके लिए
01- अग्रवाल समाज के ऐसे बच्चे जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं (CBSE/छ.ग. बोर्ड) की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है।उनके फोटोग्राफ 5 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से जयंती समिति के पास कर दे।
02- समाज के ऐसे बच्चे जिन्होंने डॉक्टर (M.B.B.S./B.D.S. आदि) या चार्टर्ड CA एकाउंटेंट (C.A.) की उपाधि प्राप्त की हो, उनका विवरण एवं फोटो भी अवश्य भेजें। उपरोक्त समस्त जानकारियां जयंती महोत्सव समिति के सदस्य अनुराग अग्रवाल 9098705454 एवं मयंक अग्रवाल (बालाजी ट्रेडर्स) 9770923456 के पास उनके व्हाट्सएप नंबर पर प्रेषित कर सकते हैं
03- अग्रवाल समाज के ऐसे बच्चे जिन्होंने अन्य क्षेत्र (खेल, कला, संगीत, शोध, व्यवसाय आदि) में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित किया हो, तो उनकी जानकारी भी हमारे साथ साझा करें। समिति के सदस्यों ने बताया कि 05 सितंबर के बाद प्राप्त हुई जानकारी पत्रिका में अंकित नहीं होगी।तथा आपकी सहभागिता से ही समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच एवं प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आपका सहयोग अपेक्षित है।
जयंती समिति ने किया पत्रिका के विज्ञापन हेतु सहयोग का निवेदन
अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती महामहोत्सव समिति- शक्ति 2026 द्वारा प्रकाशित होने वाली महामहोत्सव जयंती पत्रिका समाज की एकता, संस्कृति, प्रतिभाओं एवं गौरव को समर्पित एक विशेष स्मारिका होगी।इस पत्रिका को भव्य एवं यादगार बनाने हेतु आपके प्रतिष्ठान/व्यवसाय के विज्ञापन (Advertisement) के माध्यम से सहयोग का सादर अनुरोध है। आपका विज्ञापन न केवल आपके व्यवसाय का प्रचार करेगा, बल्कि समाज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में आपकी सहभागिता एवं सहयोग को भी दर्शाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज बंधुओ द्वारा पत्रिका में दिया गया विज्ञापन रूपी सहयोग आपके व्यवसाय का प्रभावी प्रचार।समाज के साथ आपकी सहभागिता।समाज निर्माण में आपका योगदान देंगा। तथा 5 सितंबर 2026 तक अपने विज्ञापन जयंती समारोह समिति के पत्रिका प्रभारी निखिल अग्रवाल गोलू डीएम के मोबाइल नंबर 78288 11249 एवं मयंक अग्रवाल बालाजी ट्रेडर्स के मोबाइल नंबर 977092 23456 पर प्रेषित कर सकते हैं








