जीएसटी को लेकर शक्ति में हुई व्यापारियों की कार्यशाला, डिप्टी कमिश्नर राखी अग्रवाल ने कहा- व्यापारी समय पर भरे जीएसटी रिटर्न, व्यापारियों की सुविधाओं के लिए ही शासन ने जीएसटी में किए हैं सरल प्रावधान, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने किया था आयोजन

शक्ति के जीएसटी कार्यशाला में उपस्थित जीएसटी अधिकारी एवं व्यापारी
कार्यशाला को संबोधित करती जीएसटी अधिकारी श्रीमती राखी अग्रवाल
कार्यशाला को संबोधित करते चेंबर अध्यक्ष विजय डालमिया

जीएसटी को लेकर शक्ति में हुई व्यापारियों की कार्यशाला, डिप्टी कमिश्नर राखी अग्रवाल ने कहा- व्यापारी समय पर भरे जीएसटी रिटर्न, व्यापारियों की सुविधाओं के लिए ही शासन ने जीएसटी में किए हैं सरल प्रावधान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई शक्ति द्वारा 24 मई को शक्ति की हटरी धर्मशाला के सभागार में जीएसटी को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में मार्गदर्शन देने के लिए जीएसटी विभाग संभाग बिलासपुर की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती राखी अग्रवाल, जांजगीर चंपा सर्कल के अधिकारी श्री जांगड़े जी, जीएसटी अधिकारी श्रीमती नेहा अग्रवाल,शक्ति क्षेत्र के जीएसटी निरीक्षक श्री कुर्रे जी एवं जीएसटी विभाग के श्री सोनी जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे, इस दौरान छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स शक्ति इकाई की ओर से अध्यक्ष विजय डालमिया एवं गल्ला किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल सहित व्यापारियों द्वारा आगंतुक जीएसटी अधिकारियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया,तत्पश्चात कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए चेंबर अध्यक्ष विजय डालमिया ने कहा कि आज व्यापारियों को जीएसटी के संबंध में आने वाली परेशानियों को देखते हुए इस कार्यशाला के माध्यम से अधिकारी हमें जानकारी देंगे तथा हमारी छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सकेगा

जीएसटी कार्यशाला को संबोधित करते हुए जीएसटी अधिकारी श्री जांगड़े जी ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि आज छत्तीसगढ़ शासन ने व्यापारियों के लिए जीएसटी में अलग-अलग प्रावधान किए हैं, तथा व्यापारियों को निरंतर जीएसटी विभाग द्वारा जागरूक करने की दिशा में ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है, तथा समय पर हम जीएसटी का रिटर्न भरें एवं शासन को भी आज जीएसटी के रूप में जो राजस्व प्राप्त होता है उससे विकास के काम होते हैं, वहीं पूरे कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक संबोधित करते हुए जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती राखी अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में व्यापारी बंधुओ को जीएसटी को लेकर विभिन्न प्रकार की कार्यशालाएं के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है,तथा शक्ति नया जिला बन चुका है एवं यहां के व्यापारी भी शासन के नियम कानून का सदैव पालन करते आए हैं,तथा पहले सेल टैक्स था एवं अब जीएसटी आ चुका है, तथा हमें जीएसटी में समय पर रिटर्न भरना है तथा हम अपना रिकॉर्ड अच्छा रखें एवं समय पर रिटर्न भरने से शासन आपको एक विशेष श्रेणी में भी रखेगी तथा यदि हम बार-बार रिटर्न भरने में विलंब करेंगे तो कहीं ना कहीं हमारा भी रिकॉर्ड खराब होता है अतः हम सभी इसका पालन करें तथा श्रीमती राखी अग्रवाल ने जीएसटी में कंपोजीशन स्कीम सहित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा कहा कि आप सभी पूरी जागरूकता के साथ जीएसटी के नियमों का पालन करें एवं रिटर्न भरे

इस दौरान अनेकों व्यापारी बंधुओ ने भी जीएसटी को लेकर अपने सवाल जवाब किया, तथा अपने सुझाव भी दिए तथा प्रमुख रूप से गल्ला किराना व्यापारी, कपड़ा व्यापारी, ज्वेलर्स व्यापारीयो ने भी अपनी जानकारी जीएसटी अधिकारियों से साझा की, वहीं पूरी बैठक के दौरान काफी संख्या में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज शक्ति इकाई के पदाधिकारी- सदस्य तथा व्यापारी गण मौजूद थे एवं बैठक के दौरान व्यापारियों ने भी जीएसटी विभाग द्वारा चलाई जा रही इस जागरूकता कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए सहयोग करने की बात कही तथा अंत में चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आगंतुक अधिकारियों एवं व्यापारियों का भी आभार प्रदर्शन किया गया

शक्ति के जीएसटी कार्यशाला में उपस्थित जीएसटी अधिकारी एवं व्यापारी
शक्ति के जीएसटी कार्यशाला में उपस्थित जीएसटी अधिकारी एवं व्यापारी
शक्ति के जीएसटी कार्यशाला में उपस्थित जीएसटी अधिकारी एवं व्यापारी
शक्ति के जीएसटी कार्यशाला में उपस्थित जीएसटी अधिकारी एवं व्यापारी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading