कृषि विभाग की योजना का लाभ लेने के लिये एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन जरुरी.उप संचालक कृषि शक्ति ने करी सभी किसानों से अपील. सीएससी सेंटर में जाकर तत्काल करवाये पंजीयन. खाद सहित विभागीय योजनाओं में पारदर्शिता लाने की गई है अनिवार्यता

कृषि विभाग की योजना का लाभ लेने के लिये एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन जरुरी.उप संचालक कृषि शक्ति ने करी सभी किसानों से अपील. सीएससी सेंटर में जाकर तत्काल करवाये पंजीयन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्तीः- किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिये एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए कृषि विभाग जिला शक्ति के उपसंचालक ने बताया कि शासन ने खाद की विकी में पारदर्शिता लाने और विभागीय योजनाओं की सब्सिडी का लाभ सीधे सही किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से एग्रीस्टेक पोर्टल अंतर्गत किसानों को शत-प्रतिशत ‘फार्मर आईडी बनवाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके तहत विभागीय योजनाओं का लाभ केवल जमीन के मालिक या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को फार्मर आईडी होने पर ही मिलेगी। वर्तमान में जिले में अब तक लगभग 21147 सकिय किसानों का फार्मर आईडी बनाया जाना शेष है।फार्मर आईडी पंजीयन हेतु राज्य के एग्रीस्टैक प्लेटफार्म पर ऑनलाईन या नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर आसानी से बनवा सकते है। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, ई-केवाईसी, आधार कार्ड आधारित मोबाईल नम्बर और बी-1 जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।एग्रीस्टैक’ अन्तर्गत फार्मर आईडी के माध्यम से शासन बीज, खाद, कीटनाशक और ऋण एवं पीएम किसान जैसी सभी योजनाओं को एक ही छत के नीचे लाने का काम कर रही है। इससे न केवल फर्जी लाभार्थियों की पहचान होगी, बल्कि वास्तविक किसानों को समय पर और सही योजना का लाभ प्राप्त होगा। यदि आपने अभी तक अपनी आईडी नहीं बनवाई है तो अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए जल्द ही पंजीयन करा लेंवें। एग्रीस्टैक फार्मर आई-डी से जुड़ी जानकारी के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विभाग के विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय या नजदीकी CSC से सम्पर्क करें।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading