तीन घायलों की और हुई मौत. वेदांता पावर हादसे में अब तक 23 लोगों की गई जान. 12 अन्य घायल लोगों का चल रहा छत्तीसगढ़ के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज. घायलों के इलाज हेतु 5 एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की है वेदांता पावर ने. घायल मजदूरों की जान बचाने हर संभव हो रही कोशिश

तीन घायलों की और हुई मौत. वेदांता पावर हादसे में अब तक 23 लोगों की गई जान. 12 अन्य घायल लोगों का चल रहा छत्तीसगढ़ के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज. घायलों के इलाज हेतु 5 एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की है वेदांता पावर ने. घायल मजदूरों की जान बचाने हर संभव हो रही कोशिश kshititech
शक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर

तीन घायलों की और हुई मौत. वेदांता पावर हादसे में अब तक 23 लोगों की गई जान. 12 अन्य घायल लोगों का चल रहा छत्तीसगढ़ के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज. घायलों के इलाज हेतु 5 एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की है वेदांता पावर ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -14 अप्रैल 2026 को शक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर में हुए हादसे में अब तक कुल 23 मजदूरों की मौत हो गई है। तथा पिछले 12 घंटे में तीन और मजदूरो की उपचार के दौरान की मौत हो गई। तो वहीं 12 अन्य घायलों का भी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग प्राइवेट बड़े अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एवं वेदांता पावर द्वारा जहां मजदूरों के उच्च स्तरीय इलाज के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई है। तो वहीं पांच एयर एंबुलेंस को भी रिजर्व कर रखा गया है। ताकि किसी भी मजदूर को जरूरत पड़ने पर हैदराबाद के प्रतिष्ठित मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ले जाए जा सके। जहां वेदांता पावर द्वारा अस्पताल से अनुबंध भी किया गया है। एवं घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना हो इस दिशा में भी वेदांता पावर प्रबंधन के अधिकारी लगे हुए हैं। तथा लगातार वेदांता का उच्च स्तरीय प्रबंधन भी घायलों के इलाज को लेकर मिनट 2 मिनट अस्पताल प्रबंधन से चर्चाये कर रहा है तो वहीं घटना में हादसे का शिकार मजदूरों को भी उनके गंतव्य तक पहुंचाने की दिशा में वेदांता पावर ने पहल की है।बीते 12 घंटे के दौरान मरने वाले मजदूरों में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती पश्चिम बंगाल निवासी सुब्रतो जेना और कालडा हॉस्पिटल, रायपुर में भर्ती उत्तर प्रदेश निवासी किस्मत अली सहित एक अन्य श्रमिक शामिल है

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वेदांता पावर प्रबंधन ने कहा है कि घायल मजदूरों के इलाज में कहीं कोई कमी नहीं रहेगी तथा देश के किसी भी बड़े अस्पताल में जहां घायल लोगो को बेहतर इलाज मिल सके उसके लिए वेदांता पावर कार्य करेगा तथा हादसे के शिकार मजदूरों के भी शव उनके घरों तक ससम्मान भेजे जा चुके हैं. एवं उन्हें दी जाने वाली सहायता संबंधी प्रक्रियाओं के प्रारंभ कर दिए जाने की भी जानकारी मिली है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading