शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में नए एडमिशन पर नहीं लगेगी फीस. पुराने विद्यार्थियों के लिए भी प्रबंधन ने लाया एडमिशन ऑफर. वार्षिक शुल्क पर भी मिलेगा 50% तक की छूट का लाभ. 15 जुलाई तक अभिभावक ले सकते हैं योजनाओं का लाभ. जिले के अनेकों स्थानों से विद्यार्थी आते हैं गुंजन एजुकेशन सेंटर में पढ़ने




शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में नए एडमिशन पर नहीं लगेगी फीस. पुराने विद्यार्थियों के लिए भी प्रबंधन ने लाया एडमिशन ऑफर. वार्षिक शुल्क पर भी मिलेगा 50% तक की छूट का लाभ. 15 जुलाई तक अभिभावक ले सकते हैं योजनाओं का लाभ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के गुंजन एजुकेशन सेंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा प्ले से 12वीं तक सभी कक्षाओं में जहां प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। तो वहीं 15 जुलाई तक अभिभावकों को अपने बच्चों की स्कूल में दाखिले के दौरान लगने वाले ₹2500 की एडमिशन फीस को बिल्कुल माफ कर दिया गया है। एवं प्ले कक्षा से प्री प्राइमरी तक के बच्चों को किसी भी प्रकार की एडमिशन फीस नहीं लगेगी। तथा 15 जुलाई तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। जिसके लिए लिमिटेड सीट रखी गई है
*गुंजन एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर नितिन सोनी ने बताया कि विद्यालय के पुराने विद्यार्थियों के लिए भी स्पेशल एडमिशन ऑफर नए सत्र के लिए प्रारंभ किया गया है। जिसमें सत्र 2025- 26 में विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के यदि सगे भाई। बहन विद्यालय में नया प्रवेश लेना चाहते हैं। तो उन्हें वार्षिक शुल्क में 50% तक की छूट दी जाएगी तो वहीं विद्यार्थियों के कर्जन भाई। बहनों को भी वार्षिक शुल्क में 20% तक की विशेष छूट का लाभ मिलेगा। नितिन सोनी ने बताया कि गुंजन एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने आज शक्ति जिला। प्रदेश सहित पूरे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओं से नाम रोशन किया है। तथा नए शैक्षणिक सत्र में भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने काफी बदलाव किए गए हैं। तथा अभिभावक इस विद्यालय में अपने बच्चों को प्रवेश के लिए मोबाइल नंबर- 9098167914 एवं 9425542714 पर संपर्क कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
विद्यालय के बच्चों को लाने ले जाने के लिए नई बसों का भी होता है संचालन
गुंजन एजुकेशन सेंटर में शक्ति शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में विद्यार्थी प्रतिदिन पढ़ने आते हैं. जिनके लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा बहुत ही सुंदर नई बसों की व्यवस्था की गई है. जिसमें बच्चे बड़े ही सुरक्षा के साथ पढ़ने आते हैं एवं शाम को गंतव्य को चले जाते हैं



