चंद्रपुर शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हुई चोरी. हनुमान जी के गले का हार एवं दान पेटी की रकम भी ले गए चोर. पुलिस ने बुलाया डॉग स्क्वायड





चंद्रपुर शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हुई चोरी. हनुमान जी के गले का हार एवं दान पेटी की रकम भी ले गए चोर. पुलिस ने बुलाया डॉग स्क्वायड
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के अंतिम छोर महानदी के तट पर बसे मां चंद्रहासिनी देवी की पवित्र नगरी चंद्रपुर के बस स्टैंड में स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर हनुमान जी के गले में पहनाया हुआ चांदी का हार एवं मंदिर परिसर की दान पेटी में रखी गई रकम को चुरा कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही जहां पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गई है।तो वहीं उपरोक्त मामले को लेकर पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर चोरों की खोजबीन जारी कर दी है। तथा पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कार्य करेगी तो वहीं नागरिकों ने भी हनुमान जी के मंदिर में हुई इस चोरी की घटना पर चोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है

