शक्ति जिले के सरकारी स्कूलों में जिला शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशन में हो रहा सामाजिक अंकेक्षण का कार्य, 8 अक्टूबर को DEO मैडम स्वयं पहुंची स्कूलों में, 20 बिंदुओं पर जन भागीदारी समिति एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों के बीच भरा जा रहा प्रपत्र

सक्ति जिले के सरकारी स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य
सक्ति जिले के सरकारी स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य
सक्ति जिले के सरकारी स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य

शक्ति जिले के सरकारी स्कूलों में जिला शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशन में हो रहा सामाजिक अंकेक्षण का कार्य, 8 अक्टूबर को DEO मैडम स्वयं पहुंची स्कूलों में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसी के अनुपालन में जिला सक्ती के समस्त विद्यालयों में 08 अक्टूबर 2025 को सामाजिक अंकेक्षण किया गया। जनप्रतिनिधियों,पंच, सरपंच,शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य,पालकगण, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भूतपूर्व छात्र विद्यालय पहुंचकर सामाजिक अंकेक्षण में भाग लिए। सामाजिक अंकेक्षण का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षकों की नियमित, उपस्थिति,अध्यापन कौशल, विद्यार्थियों की समस्याएं एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का डाटा संकलन करना था। सामाजिक अंकेक्षण के तहत स्कूलों का मूल्यांकन कर 20 बिंदुओं का निर्धारित प्रपत्र भर गया, जिसे विकासखंड कार्यालय द्वारा ऑनलाइन किया गया जिससे राज्य भर के स्कूलों की वास्तविक स्थितियों का आकलन शिक्षा विभाग द्वारा किया जा सके। जिला स्तर के अधिकारियों को विभिन्न संकुल/विद्यालयों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, जिनके द्वारा सतत रूप से सामाजिक अंकेक्षण का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य/ संस्था प्रमुखों को अलग-अलग स्कूलों के लिए अंकेक्षण प्रभारी बनाया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने सेजस स्कूल बाराद्वार एवं सेजस स्कूल सक्ती में चल रहे सामाजिक अंकेक्षण का निरीक्षण किया। पालकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से चर्चा कर इस महत्वपूर्ण अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी प्रदाय कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु सभी की विद्यालय में सहभागिता सुनिश्चित करने की पहल की गई ।

सक्ति जिले के सरकारी स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य
सक्ति जिले के सरकारी स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading