भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र बना राउरकेला का त्रि शक्ति धाम, स्वयं साक्षात विराजमान है बाबा श्याम, सालासर बालाजी, रानी सती दादी जी, प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं दर्शन करने, सचमुच इस दरबार की शक्ति को महसूस किया है भक्तों ने, पूरे देश के अनूठे मंदिरों में पहचान बनाई त्रि शक्ति धाम ने

उड़ीसा प्रदेश के राउरकेला शहर में स्थापित त्रि शक्ति धाम
उड़ीसा प्रदेश के राउरकेला शहर में स्थापित त्रि शक्ति धाम
उड़ीसा प्रदेश के राउरकेला शहर में स्थापित त्रि शक्ति धाम

भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र बना राउरकेला का त्रि शक्ति धाम, स्वयं साक्षात विराजमान है बाबा श्याम, सालासर बालाजी, रानी सती दादी जी, प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं दर्शन करने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- उड़ीसा प्रदेश की ऊर्जा नगरी राउरकेला शहर के हृदय स्थल में स्थापित त्रि शक्ति धाम इन दोनों धर्म प्रेमियों एवं श्रद्धालु भक्तजनों की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है, इस त्रि शक्ति धाम में जहां साक्षात रूप से तीन शक्तिया विराजमान है,तो वहीं खाटू वाले बाबा श्याम जी, सालासर बालाजी एवं रानी सती दादी जी भक्तों को अपना आशीर्वाद दे रही हैं,तो वहीं भव्य परिसर में नवनिर्मित यह त्रिशक्ति धाम अपने आप में अनूठा मंदिर है, जो कि पूरे देश भर में देखा जाए तो ऐसा अनूठा एवं अनोखा मंदिर बहुत ही कम देखने को मिलता है, जहां की सारे देवी- देवता एक साथ विराजमान होकर अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं, वहीं इस त्रि शक्ति धाम में जहां पूरे वर्ष भर प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहे हैं, तो वहीं प्रतिमाह एकादशी के मौके पर बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति होती है तो वहीं त्रि शक्ति धाम के निर्माण में समिति का गठन कर इसके निर्माण कार्य को गति दी गई है, एवं इस मंदिर के निर्माण में जहां उड़ीसा प्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु भक्तजनों, दानदाताओं ने भी अपना सहयोग प्रदान कर इस भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को मूर्त रूप दिया तथा धर्म प्रेमी स्वयंसेवक के रूप में इस मंदिर में प्रतिदिन अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं

वहीं मंदिर की भव्यता को देखकर सांझ ढलते ही विशेष रोशनी इस मंदिर के आकर्षण को और अधिक बढ़ा देती है, तो वहीं राउरकेला शहर के त्रिशक्ति धाम के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लोग सह परिवार पहुंच रहे हैं, तथा इस मंदिर के निर्माणकर्ताओं को भी धर्म प्रेमी साधुवाद ज्ञापित कर रहे हैं, की इतना सुंदर मंदिर का निर्माण इस शहर में किया गया, निश्चित रूप से राउरकेला शहर का त्रि शक्ति धाम अपने आप में तीनों शक्तियों का एक अनूठा अनोखा पवित्र स्थल है, जहां पहुंचकर लोगों को एक शांति की अनुभूति होती है, तो वहीं त्रिशक्ति के श्री चरणों में पहुंचकर भक्त जहां अपनी सारी मन्नते पूरी कर रहे हैं, तो वहीं लोगों का कहना है कि त्रि शक्ति धाम के दर्शन मात्र से ही उनके सारे संकटों का तात्कालिक समाधान हो जाता है,तो वहीं इस मंदिर परिसर में आने वाले लोगों के लिए बहुत ही सुंदर प्रसाद की भी व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की गई है, एवं समिति द्वारा आगंतु दर्शनार्थियों के लिए एक निर्धारित समय तय कर भोजन प्रसाद के रूप में तथा नाश्ता भी यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है, साथ ही ठंडे पानी की व्यवस्था एवं बहुत ही सुंदर गार्डन का निर्माण भी किया गया है, साथ ही मंदिर के प्रवेश द्वार पर प्रवेश करते ही स्वयं बाबा भोलेनाथ विशालकाय रूप में विराजमान है, तथा बाबा भोलेनाथ की कृपा इस मंदिर के दर्शन करते ही लोगों पर हो जा रही है, वहीं मंदिर परिसर का भव्य हाल जहां हजारों लोगों को एक साथ एक ही समय पर इस त्रि शक्ति धाम के दर्शन का लाभ दिला रहा है, तो वहीं इस मंदिर में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजनों में अपना योगदान दे रही हैं, साथ ही त्रि शक्ति धाम मंदिर की समिति द्वारा भी जहां अन्य राज्यों से आने वाले आगंतुक धर्म प्रेमी भक्त जनों का इस दरबार में सम्मान करते हुए उन्हें बाबा का आशीर्वाद भी दिलाया जाता है

मंदिर में स्थापित बाबा श्याम का भव्य दरबार
मंदिर में स्थापित प्राणी सती दादी जी
उड़ीसा प्रदेश के राउरकेला शहर में स्थापित त्रि शक्ति धाम
उड़ीसा प्रदेश के राउरकेला शहर में स्थापित त्रि शक्ति धाम
उड़ीसा प्रदेश के राउरकेला शहर में स्थापित त्रि शक्ति धाम
उड़ीसा प्रदेश के राउरकेला शहर में स्थापित त्रि शक्ति धाम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading