बिलासपुर में 21 जनवरी को होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर संभागीय अग्रवाल महासभा के प्रथम चरण के बैठकों का दौरा पूर्ण, बिलासपुर के राम मंदिर घोघा बाबा मंदिर परिसर में होगा एक दिवसीय परिचय सम्मेलन, चिकित्सा उपकरणों का भी संचालन कर रही महासभा, शिक्षण समिति एवं चिकित्सा कोष में भी समाज बंधुओ ने दिया सहयोग

संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा विभिन्न शहरों में आयोजित बैठक एक नजर में
संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा विभिन्न शहरों में आयोजित बैठक एक नजर में
संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा विभिन्न शहरों में आयोजित बैठक एक नजर में

बिलासपुर में 21 जनवरी को होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर संभागीय अग्रवाल महासभा के प्रथम चरण के बैठकों का दौरा पूर्ण, बिलासपुर के राम मंदिर घोघा बाबा मंदिर परिसर में होगा एक दिवसीय परिचय सम्मेलन, चिकित्सा उपकरणों का भी संचालन कर रही महासभा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- संभागीय अग्रवाल महासभा एवं बिलासपुर अग्रवाल सभा,नवयुवक समिति द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 21 जनवरी को बिलासपुर शहर के श्री राम मंदिर घोघा बाबा मंदिर परिसर सिटी कोतवाली के पास बिलासपुर में एक दिवसीय अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक यूवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है, परिचय सम्मेलन को लेकर जहां संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा संबंधता वाली सभाओ में दौरा कर लोगों को परिचय सम्मेलन की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बायोडाटा फॉर्म प्रेषित करने का आग्रह किया गया है, तो वहीं संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक मोदी, बिलासपुर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल एवं सचिव सीए विनोद मित्तल के मार्गदर्शन में जहां पदाधिकारी ने सघन दौरा किया तो वहीं इस आयोजन को सफल बनाने में परिचय सम्मेलन का आतिथ्य बिलासपुर अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल नव्युवक समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है

महासभा के पदाधिकारीयो द्वारा 13 दिसंबर को जयरामनगर, अकलतरा, राहोद,शिवरीनारायण, 16 दिसंबर को पेंड्रा रोड, पेंड्रा,बेलगहना, रतनपुर, सरसिवा, सारंगढ़,बरमकेला, सरिया, चंद्रपुर एवं अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र, डभरा,घरघोड़ा,लैलूंगा, धर्मजयगढ़, बिल्हा, तखतपुर,लोरमी, कोटा, कोरबा, बालको,दीपका, सुराकछार, बाकीमोगरा, कटघोरा,छुरीकला, जमनीपाली, का दौरा पूर्ण किया गया है, एवं महासभा के पदाधिकारी के दौरे में जहां समाज बंधुओ ने महासभा द्वारा स्थापित संभागीय शिक्षण समिति एवं संभागीय चिकित्सा समिति में भी स्वस्फुरतः आगे जाकर सहयोग राशि प्रदान की, तो वहीं 24 दिसंबर को महासभा के पदाधिकारी द्वारा अग्रवाल सभा शक्ति,बाराद्वार, चाम्पा,कोरबा रोड चाम्पा अग्रवाल सेवा संघ, नैला की भी बैठक ली जाएगी

उपरोक्त सम्पन्न बैठको में जहां महासभा के उपाध्यक्ष दीपक मोदी, वरिष्ठ पदाधिकारी संदीप अग्रवाल, प्रचार प्रचार मंत्री लक्ष्मण केडिया सहित स्थानीय स्तर पर महासभा के भी पदाधिकारी एवं सभाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे हैं, तो वहीं परिचय सम्मेलन को लेकर व्यापक रूप से तैयारी चल रही हैं एवं इस अवसर पर पत्रिका का भी प्रकाशन किया जाएगा तथा इस परिचय सम्मेलन के लिए बायोडाटा पंजीयन शुल्क निशुल्क रखा गया है,एवं पत्रिका पंजीयन शुल्क ₹500 निर्धारित है, 31 दिसंबर 2023 तक परिचय सम्मेलन के लिए बायोडाटा प्रेषित किए जा सकते हैं साथ ही परिचय सम्मेलन से संबंधित बायोडाटा भेजने हेतु मोबाइल नंबर- 9826517676 दीपक मोदी एवं 9827924200 पर प्रेषित किया जा सकता है

तथा संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा परिचय सम्मेलन के साथ ही निशुल्क चिकित्सा उपकरणों का भी बेहतर ढंग से संचालन कोविडकाल के दौरान से जन सहयोग से खरीदे गए चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल बिलासपुर द्वारा किया जा रहा है, इसके अलावा महासभा द्वारा स्थानीय अलग-अलग शहरों की सभाओं को भी चिकित्सा उपकरण सेवा कार्यों हेतु निशुल्क उपलब्ध करवाए गए हैं

संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर द्वारा मेडिकल उपकरण से सम्बन्धित सेवाएं दी जा रही हैं। वर्तमान में महासभा के पास निम्नानुसार मेडिकल उपकरण उपलब्ध हैं :-
01- आक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन-14 नग
02- मेडिकल बेड -10
03- व्हील चेयर -13
04- फोटो थेरेपी मशीन -01
05- बी-पेप मशीन -05 (श्वास लेने में सहायक)
06- आक्सीजन सलेंडर -33(स्टेंड एवं किट्स सहित)
07- सी-पेप मशीन -02(खर्राटों में सहायक)
08- फोल्डिंग स्ट्रेचर -03
09- वाकर (फोल्डिंग) -06
10- नेब्युलाइज़र -04

इसके अलावा संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के चिकित्सा उपकरण प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया है कि यदि किसी भाई के पास मेडिकल उपकरण उपलब्ध हों और वे स्वेच्छा से उक्त उपकरण समाज सेवा हेतु संभागीय अग्रवाल महासभा को दान देना चाहते हों तो समाज उनका आभारी रहेगा,उपरोक्त उपकरण जरूरतमंद व्यक्ति को जाति, धर्म आदि का भेदभाव किये बिना उपलब्ध कराए जाते हैं। (नियमों का पालन आवश्यक), चिकित्सा उपकरण संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल के मो०नं० 9399114157 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है

बिलासपुर में होने वाले परिचय सम्मेलन का पंजीयन फॉर्म

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading