राजधानी रायपुर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस के पदाधिकारियो का हुआ शपथ ग्रहण समारोह. शपथ अधिकारी के रूप में लोकेश कावड़िया रहे मौजूद






राजधानी रायपुर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस के पदाधिकारियो का हुआ शपथ ग्रहण समारोह. लोकेश कावड़िया रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (मिसो) के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों, विभागीय एवं निदेशक मंडल के सदस्यों और शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह में शपथ अधिकारी के रूप में छत्तीसगढ़ शासन निशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने सम्मिलित होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा जी एवं लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी (राज्यमंत्री दर्जा) की उपस्थिति रही।समारोह में वीर श्री नवनीत झा जी ने अध्यक्ष एवं वीर श्री हरेन्द्र पटेल जी ने सचिव के रूप में साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने पद एवं दायित्वों का विधिवत शपथ ग्रहण किया। शपथ अधिकारी लोकेश जी ने
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की






