नारायण चंदेल के प्रयासों से चांपा एनीकट के लिए मिली करीब 3 करोड़ की नई स्वीकृति-जल्द ही होगा निर्माण कार्य प्रारंभ. क्षेत्र वासियों ने किया चंदेल जी का धन्यवाद.चांपा एनीकट का होगा सौंदर्यीकरण एवं मेंटेनेंस का बड़ा काम

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

नारायण चंदेल के प्रयासों से चांपा एनीकट के लिए मिली करीब 3 करोड़ की नई स्वीकृति-जल्द ही होगा निर्माण कार्य प्रारंभ. क्षेत्र वासियों ने किया चंदेल जी का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के सतत प्रयास व अनुशंसा से चाम्पा ऐनीकट (हसदेव बांगो प्रोजेक्ट) के सौदर्यीकरण एवं मेंटेनेश के लिये जल संसाधन विभाग द्वारा 277.39 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। क्षेत्र के लोगों ने चाम्पा ऐनीकट के सौदर्यीकरण एवं मेंटेनेश के लिये पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल को कई बार आवेदन दिया था, जिस पर श्री चंदेल ने संज्ञान लेते हुये प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं माननीय जिला प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी से अनेकों बार मिलकर व प्रत्यक्ष भेट कर चाम्पा ऐनीकट के सौदर्यीकरण एवं मेंटेनेश के लिये राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया था तथा इस आशय ज्ञापन भी सौंपा था जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। चाम्पा ऐनीकट के सौदर्यीकरण एवं मेंटेनेश का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा।पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने इस कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है।चाम्पा ऐनीकट के सौदर्यीकरण एवं मेंटेनेश का कार्य स्वीकृत होने पर क्षेत्र, अंचल व जिला के नागरिकों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, माननीय जिला प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं छ.ग. विधानसभा के माननीय पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल के प्रति चाम्पा ऐनीकट के सौदर्यीकरण एवं मेंटेनेश कार्य की स्वीकृति प्रदान कराने के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading