नेता प्रतिपक्ष महंत 16 अक्टूबर को शक्ति के महामाया मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना.दोपहर 2:00 बजे बाराद्वार के काली मंदिर के दरबार में पहुंचेंगे महंत जी. जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ने दी जानकारी.प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व पर महंत जी देवी मंदिरों में करते हैं विशेष पूजा अर्चना

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत

नेता प्रतिपक्ष महंत 16 अक्टूबर को शक्ति के महामाया मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना.दोपहर 2:00 बजे बाराद्वार के काली मंदिर के दरबार में पहुंचेंगे महंत जी. जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत 16 अक्टूबर 2026 दिन- शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे शक्ति विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बाराद्वार के बस स्टैंड के पास स्थित काली मंदिर में नवरात्रि पर्व पर आयोजित महोत्सव के दौरान पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे तथा पूरे क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना भी करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष महंत जी के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ने बताया कि बाराद्वार के पश्चात महंत जी दोपहर 3:00 बजे शक्ति शहर से लगे ग्राम नंदेली के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शाम 4:00 बजे शक्ति के महामाई दाई मंदिर में पहुंचकर वहां पूजा अर्चना करेंगे। तथा पूजा अर्चना के पश्चात वे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से भी मुलाकात करेंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading