नवीनतम तकनीक से होगा रावण के पुतले का दहन-15 अक्टूबर को मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की बैठक संपन्न- दशहरे के आयोजन को भव्य बनाने के लिए बनी कार्य योजना. मंच के सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी.दशहरा मेला स्थल पर होगी स्टार नाइट. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक




15 अक्टूबर को मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की बैठक संपन्न- दशहरे के आयोजन को भव्य बनाने के लिए बनी कार्य योजना. मंच के सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी.दशहरा मेला स्थल पर होगी स्टार नाइट. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -15 अक्टूबर को मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की बैठक हटरी धर्मशाला शक्ति में रात्रि समय संपन्न हुई ।इस बैठक में 20 अक्टूबर को बुधवारी बाजार ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरे के आयोजन एवं स्टार नाइट को लेकर मंच के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई तो वहीं बैठक का आयोजन मंच के संरक्षक एवं नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया था। बैठक के दौरान राजकुमार अग्रवाल राजू पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष दशहरे मेले को लेकर मंच द्वारा नवीनतम तकनीक से रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया जाएगा तो वहीं रावण के दहन के लिए आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी जो की आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंच के अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने भी बताया कि पूरे आयोजन को लेकर जन सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न होगा तथा सभी सदस्य इस पूरे आयोजन में अपना समय एवं सहयोग प्रदान करें वही नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि दशहरे का यह आयोजन शक्ति की परंपरा है तथा मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किए जाने वाले इस प्रयास के लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं
वहीं बैठक के दौरान दशहरे के आयोजन को भव्य बनाने के लिए मन सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए 15 अक्टूबर को आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से मंच के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल। महेंद्र जिंदल। संजय रामचंद्र। अध्यक्ष मनीष कथूरिया। पूर्व अध्यक्ष सुधीर सराफ। पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू। पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर। सचिव अमन गर्ग। अभिषेक अग्रवाल गोलू। अनुराग जिंदल।अनिल सराफ। रिंकू निगानिया। पियूष कथूरिया। सुमित शर्मा मयंक निगानिया। अंकित अग्रवाल। सौरभ कथूरिया सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। तथा बैठक के दौरान मंच की शक्ति शाखा में नए सदस्य जोड़ने का प्रस्ताव लाया गया एवं अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार 40 वर्ष से ऊपर के लोगों को सदस्य नहीं बनाया जा सकता तथा इसके लिए मंच के वरिष्ठ लोगों से सुझाव मांगा गया






