लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिन पर हरि लीला ट्रस्ट का आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ आज, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में जुटेंगे श्रद्धालु.शाम 7 बजे हाई स्कूल मैदान में।केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित अतिथि होंगे शामिल.छत्तीसगढ़ की 10वीं-12वीं प्रावीण्य सूची में जिले के टॉप-10 विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिन पर हरि लीला ट्रस्ट का आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ आज, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में जुटेंगे श्रद्धालु.शाम 7 बजे हाई स्कूल मैदान में; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित अतिथि होंगे शामिल.छत्तीसगढ़ की 10वीं-12वीं प्रावीण्य सूची में जिले के टॉप-10 विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-नवरात्रि की भक्ति, जांजगीर-नैला की सांस्कृतिक परंपरा और समाजसेवा के संकल्प को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से हरि लीला ट्रस्ट, बनारी, नैला-जांजगीर द्वारा आज 16 अक्टूबर को ‘भक्ति राग जांजगीर एक शाम माँ के नाम’ का आयोजन किया जा रहा है। हाई स्कूल मैदान में शाम 7 बजे से होने वाली इस भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर प्रस्तुति देंगी। आयोजन में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। कार्यक्रम में जिले के उन तीन होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में टॉप-10 में स्थान बनाया है। प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

जन्मदिन पर जनसेवा, संस्कृति और प्रतिभाओं के सम्मान की पहल

16 अक्टूबर हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया का जन्मदिन भी है। ट्रस्ट इस अवसर को व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय जनहित, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सहभागिता से जोड़कर मनाता है। इसी सोच के तहत इस वर्ष भक्ति संध्या के साथ जिले की शैक्षणिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल की गई है।ट्रस्ट अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि जांजगीर-नैला की पहचान नवरात्रि के भक्तिमय आयोजनों और जनभागीदारी से है। ‘भक्ति राग जांजगीर’ इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने जिलेवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन

हरि लीला ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, प्रतिभा और सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। छत्तीसगढ़ की 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले के विद्यार्थियों का सम्मान इसी सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ दूसरे बच्चों को भी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

सम्मानित होंगे जिले के मेधावी विद्यार्थी

हरिलीला ट्रस्ट प्रतिभा का सम्मान और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हर साल जिले के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने छत्तीसगढ़ की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं प्रावीण्य सूची के टॉप 10 में स्थान बनाया हो उनका मंच से सम्मानित करता आया है। इसी कड़ी में इस साल भी तीन विद्यार्थियों जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर चाम्पा से कक्षा 12वीं में टॉप 10 में स्थान बनाने वाली खुशबू देवांगन और कक्षा 10वीं के टॉप टेन में स्थान बनाने वाले विवेकानंद उत्तर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के दो छात्र नैतिक गौतम व लोकेश राठौर को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और 21000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा.

सेवा, समर्पण और सद्भाव का संकल्प

हरि लीला ट्रस्ट स्वास्थ्य शिविरों, जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर उपलब्ध कराने, निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग, अन्न सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय है। ट्रस्ट मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम भी आयोजित करता है।ट्रस्ट के अनुसार, ‘भक्ति राग जांजगीर’ का उद्देश्य भक्ति और संगीत के साथ सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान और जनसेवा का संदेश आगे बढ़ाना है। ट्रस्ट ने जिलेवासियों से आज शाम हाई स्कूल मैदान पहुंचकर ‘एक शाम माँ के नाम’ को यादगार बनाने की अपील की है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading