घर का स्मार्ट ड्राइवर ही निकला स्कूटी चोर- तड़के सुबह फिल्मी स्टाइल में आया एवं ले गया स्कूटी और भी दोपहिया वाहनो की कर चुका है चोरी, मामला शहर के ज्वेलर्स व्यवसायी बनवारी लाल प्रेमचंद सराफ का, आप भी रहे सावधान,अपनी चलित संपत्तियों को भी रखे संभाल कर

शक्ति के ज्वेलर्स व्यवसायी के यहां से चोरी करने वाला स्कूटी चोरी का आरोपी

घर का स्मार्ट ड्राइवर ही निकला स्कूटी चोर- तड़के सुबह फिल्मी स्टाइल में आया एवं ले गया स्कूटी और भी दोपहिया वाहनो की कर चुका है चोरी, मामला शहर के ज्वेलर्स व्यवसायी बनवारी लाल प्रेमचंद सराफ का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर की प्रतिष्ठित ज्वैलर्स व्यवसायी बनवारी लाल प्रेमचंद सराफ जो की शहर के व्यस्ततम हटरी-हॉस्पिटल रोड में स्थित है, तथा इस फर्म में काम करने वाले निजी ड्राइवर ने ही घर के मालिक की स्कूटी को तड़के सुबह पार कर दिया तथा इसकी जानकारी मलिक को सीसीटीवी कैमरे के आधार पर देखने पर पता चली जिस पर बनवारी लाल प्रेमचंद सराफ के संचालक सुमित अग्रवाल ने पुलिस थाना शक्ति में इसकी जानकारी दी

तथा इस संबंध में सुमित सराफ ने एक भेंटवार्ता में बताया कि उनके यहां काम करने वाला यह ड्राइवर उनकी स्कूटी के साथ ही उनके घर के नजदीक में स्थित गेराज से और भी वाहनों की चोरी कर चुका है, तथा सुमित सराफ ने बताया कि तड़के सुबह वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल में आया था तथा उसके दोस्त ने स्कूटी को स्टार्ट किया और लेकर चला गया, सुमित सराफ ने पुलिस थाना शक्ति में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि मैं वार्ड नंबर 07 हटरी रोड सक्ती का रहने वाला हूं, बीपी ज्वेलर्स का दूकान है दिनांक 13.05.2024 के रात्रि 11.00 बजे अपने दुकान के सामने अपनी हीरो डीस्टिनी स्कूटी क्रमांक CG-11 AT-1586 को खडी कर सो गया था कि दिनांक 14.05.2024 के सुबह 09.00 बजे देखा तो मेरी स्कूटी खडी किये जगह पर नहीं था मैं अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया तो देखा कि मेरा डाईवार जितेन्द्र साहू पिता दिलचंद साहू निवासी सकरेली कला थाना सक्ती के द्वारा दिनांक 14.05.2024 के सुबह 04.47 बजे अपने एक दोस्त के साथ एक मो.सा. से आया और मेरी स्कूटी को उसका दोस्त चोरी कर ले गया। मेरी स्कूटी क्रमांक CG-11 AT-1586 की कीमती लगभग 20,000 रूपये की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading