शक्ति शहर के लिए मंत्री परिषद की बैठक में 27 अक्टूबर को हुआ बड़ा फैसला- नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया मुख्यमंत्री जी. नगरीय प्रशासन मंत्री एवं वित्त मंत्री जी का धन्यवाद.




शक्ति शहर के लिए मंत्री परिषद की बैठक में 27 अक्टूबर को हुआ बड़ा फैसला- नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया मुख्यमंत्री जी. नगरीय प्रशासन मंत्री एवं वित्त मंत्री जी का धन्यवाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पालिका क्षेत्र शक्ति के विकास के लिए 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सरकार की संपन्न कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। तथा उपरोक्त फैसले पर नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का धन्यवाद किया है।श्री अग्रवाल ने कहा है कि मंत्री परिषद के इस फैसले से शहर में स्थित शासकीय भूमियों को जनकल्याण की दिशा में विकास के लिए एक अहम पहल होगी। 27 अक्टूबर को रायपुर में संपन्न मंत्रिपरिषद ने रिडेवलपमेंट योजना के द्वितीय चरण में 5 परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। इसके अंतर्गत शासकीय पोल्ट्री फार्म-दुर्ग, वेटनरी हॉस्पिटल कैम्पस रामानुजगंज, जशपुर में पुलिस लाइन एवं रणजीता स्टेडियम के पीछे की भूमि, सक्ती के बुधवारी बाजार तथा धमतरी के रुद्री चौक की शासकीय भूमि एवं जर्जर परिसंपत्तियों का सुनियोजित पुनर्विकास किया जाएगा इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग के विभागाध्यक्ष कार्यालय के लिए 3 नए पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की है





