केंद्रीय मुख्यालय के आग्रह का हुआ पालन- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की हावड़ा हुगली जिला इकाई ने किया अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन, पूजा अर्चना के साथ ही कार्यक्रम हुए संपन्न, संगीता सेकसरिया के मार्गदर्शन में महिला सदस्य पहुंचे गौशाला, करी गौ माता की सेवा एवं जयंती पर्व का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भी करी हावड़ा हुगली जिला इकाई की सामाजिक कार्यों को लेकर सक्रियता की प्रशंसा

अग्र निधि कोष की राष्ट्रीय चैयरमेन संगीता सेकसरिया के साथ  सदस्यों ने मनाई अग्रसेन जयंती एवं करी गौ सेवा
हावड़ा हुगली जिला इकाई द्वारा अग्रसेन जयंती का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में एवं केंद्रीय कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के परिपालन में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन हावड़ा हुगली जिला इकाई द्वारा आसोज माह में नवरात्रि की प्रतिपदा के दिन श्री अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया,03 अक्टूबर को श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर नवज्योति बाल विद्या मंदिर नंदी बगान में आयोजित किया गया,उपरोक्त कार्यक्रम में श्रीमती शशि पोद्दार ,श्रीमती क्षमा पोद्दार , श्रीमती रानी अग्रवाल, संजय लाठ,श्रीमती उषा लाठ,श्री प्रवीण चौधरी,श्रीमती कविता डागा,श्रीमती संगीता झुनझुनवाला,श्रीमतीअलका कांकरिया, विजय अग्रवाल, श्रीमती साक्षी,अग्रवाल,श्रीमती दीप्ति अग्रवाल,श्री वरुण अग्रवाल ,श्रीमती पिंकी केजरीवाल,श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती भारती चोराडिया,श्रीमती शिवानी शराफ,श्रीमती दुर्गा ओझा आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराकर श्री महाराज जी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को गौरवशाली बनाया और अपना और हमारा सम्मान बढ़ाया,उपस्थित सभी सदस्य समय का पालन करते हुए,शाम 4.00 बजे नवज्योति बाल आश्रम में पहुंच कर कार्यक्रम को भव्यता शानदार बनाया और बच्चो का जोश और खुशी में चार चांद लगा दिये,साथ ही श्री अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर हम सभी सदस्यो ने शपथ भी ली कि समाज को संगठित कर श्री अग्रसेन जी के आदर्शो को समाज के अंतिम छोर के सदस्यों तक पहुंचाएंगे

संगीता सेकसरिया के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर करी गौ माता की सेवा एवं अग्रसेन जी की पूजा अर्चना

सकती- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन अग्र निधि कोष योजना की राष्ट्रीय चेयरमैन श्रीमती संगीता सेकसरिया, वाइस चेयरमैन श्रीमती रेणु अग्रवाल,सेंट्रल कोलकाता इकाई मुख्य सलाहकार कमल अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष CA एकता जयपुरिया, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेखा गोयनका द्वारा 03 अक्टूबर को श्री निंबार्क गौ सेवा केंद्र, नोआपाड़ा कोलकाता के प्रांगण में श्री अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर गौ माताओं को गुड़ रोटी,हरा चारा एवं चना दाल खिलाई गई और कार्यक्रम स्थल पर श्री अग्रसेन भगवान जी की पूजा अर्चना और प्रसाद लगाकर अग्रसेन जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया, तथा इस अवसर पर सदस्यों ने भी अग्रसेन जयंती पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की, साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय कार्यालय ने भी सभी इकाइयों को इस दिन विशेष कार्यक्रम करने हेतु आग्रह किया था इसी परिपेक्ष में यह सभी कार्यक्रम किया जा रहे हैं, श्रीमती संगीता सेकसरिया ने भी कहा कि गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम है, एवं हम हमारे अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की जयंती के दिन यह कार्य कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं

अग्र निधि कोष की राष्ट्रीय चैयरमेन संगीता सेकसरिया के साथ  सदस्यों ने मनाई अग्रसेन जयंती एवं करी गौ सेवा
अग्र निधि कोष की राष्ट्रीय चैयरमेन संगीता सेकसरिया के साथ महिला सदस्यों ने मनाई अग्रसेन जयंती एवं करी गौ सेवा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading