शक्ति जिले के गौरव- साहित्यकार डॉ विनोद कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य अलंकरण सम्मान 2025 से किया गया सम्मानित, पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा ने दी बधाई,नोबेल वर्मा ने कहा- आंचलिक साहित्य का है यह प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान, शक्ति जिले के फ़गुरम गांव के प्रतिष्ठित वर्मा परिवार के सदस्य हैं विनोद जी

शक्ति जिले के गौरव- साहित्यकार डॉ विनोद कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य अलंकरण सम्मान 2025 से किया गया सम्मानित, पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा ने दी बधाई,नोबेल वर्मा ने कहा- आंचलिक साहित्य का है यह प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान, शक्ति जिले के फ़गुरम गांव के प्रतिष्ठित वर्मा परिवार के सदस्य हैं विनोद जी kshititech
राज्य अलंकरण सम्मान से नवाजे गए बिलासपुर के साहित्यकार विनोद कुमार वर्मा

साहित्यकार डॉ विनोद कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य अलंकरण सम्मान 2025 से किया गया सम्मानित, पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा ने दी बधाई,नोबेल वर्मा ने कहा- आंचलिक साहित्य का है यह प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान, शक्ति जिले के फ़गुरम गांव के प्रतिष्ठित वर्मा परिवार के सदस्य हैं विनोद जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-मित्रमंडल नेहरूनगर के अध्यक्ष डाॅ विनोद कुमार वर्मा को आँचलिक साहित्य के लिए राज्य अलंकरण सम्मान 2025 के अंतर्गत लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया यह सम्मान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 5 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती वर्षगांठ के समापन समारोह के अवसर पर भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित दिग्गज हस्तियों के कर कमलो से प्रदान किया गया,तथा यह आँचलिक साहित्य का सबसे बड़ा अलंकरण है, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा ने श्री विनोद कुमार वर्मा बिलासपुर को मिले इस सम्मान पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रदेश का गौरव बताया है

*राज्य अलंकरण 2025 हेतु छत्तीसगढ़ी साहित्य में अभूतपूर्व योगदान के लिए बिलासपुर के डाॅ विनोद कुमार वर्मा को लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। यह आँचलिक साहित्य का सबसे बड़ा अलंकरण है। आँचलिक साहित्य के लिए इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 2022 से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ी, हल्बी, गोंडी आदि बोली-भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इससे पूर्व वर्ष 2022 में गीतकार डाॅ जीवन यदु राही एवं वर्ष 2024 में लोक साहित्य के रचयिता, सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कवि डाॅ पीसीलाल यादव को यह अलंकरण प्रदान किया जा चुका है। इस तरह छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार के रुप में दिया जाने वाला यह *तीसरा अलंकरण है जो 05 नवंबर की संध्या राज्योत्सव के समापन समारोह में प्रदान किया गया,उल्लेखनीय है विनोद कुमार वर्मा मित्रमंडल नेहरुनगर के अध्यक्ष हैं,22 फरवरी 1954 को नवगठित सक्ती जिले के एक छोटे से गाँव फगुरम में जन्में, ठेठ ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े एम.एस-सी. कृषि व पी-एच. डी. तक शिक्षा प्राप्त नेहरूनगर बिलासपुर में निवासरत कृषि वैज्ञानिक डाॅ. विनोद कुमार वर्मा को राज्य अलंकरण प्रदान जाना मित्रमंडल के लिए गौरव की बात है। डाॅ विनोद कुमार वर्मा का संबंध छत्तीसगढ़ के एक प्रतिष्ठित राजनैतिक परिवार से है, परन्तु उन्होंने कृषि विज्ञान को अपना कैरियर चुना और सहित्य में ख्याति अर्जित की। उनके पिता गाँधीवादी नेता स्व भवानीलाल वर्मा जाँजगीर लोकसभा के सांसद ,बड़े भाई मुकेश कुमार वर्मा मालखरौदा विकासखंड से जनपद अध्यक्ष और छोटे भाई नोवेल कुमार वर्मा विधायक व मंत्री रहे हैं। उनके पिता स्व भवानीलाल वर्मा ने लगातार पाँच विधानसभा चुनावों में विजयश्री प्राप्त की थी। हिन्दी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्य का सृजन करते हुए डाॅ विनोद कुमार वर्मा ने अब तक 12 पुस्तकें लिखी है और दो दर्जन से अधिक पुस्तकों का संपादन किया है। उनकी हिन्दी कहानी मछुआरे की लड़की को बस्तर विश्वविद्यालय के एम.ए. हिन्दी के पाठ्यक्रम में मुंशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, चंद्रधर शर्मा गुलेरी, उषा प्रियम्बदा की कहानियों के साथ शामिल किया गया है परन्तु राज्य शासन द्वारा उनको यह सम्मान छत्तीसगढ़ी साहित्य के लिए प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी साहित्य में *छत्तीसगढ़ी का सम्पूर्ण व्याकरण,विमर्श के निकष पर छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी का मानकीकरण मार्गदर्शिका और नक्सलवाद की पृष्ठभूमि में सद्यःरचित उपन्यास ‘ *उवत सुरुज के अगोरा उनकी चर्चित कृतियाँ हैं*

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading