25 अगस्त से भारत में इंस्टाग्राम के बंद हो जाने की खबरें जमकर हो रहे मीडिया में वायरल




25 अगस्त से भारत में इंस्टाग्राम के बंद हो जाने की खबरें जमकर हो रहे मीडिया में वायरल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति ६सोशल मीडिया में एक पोस्ट बड़ी ही तेजी से वायरल किया जा रहा है कि भारत सरकार इंस्टाग्राम पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने जा रही है। इसे लेकर लोगों में बड़ा ही विरोधाभास भी देखा जा रहा है। हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के साथ ही देश में भ्रामक एवं अफवाहों से भरी सूचनाओं की बाढ़ आ गई है। ऐसे में पीआईबी ने इस संबंध में जरूरी सूचना जारी की।प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर वायरल एक दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है। दावा किया जा रहा था कि भारत सरकार 25 अगस्त 2026 की रात से देश में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा रही है। पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार की ओर से इंस्टाग्राम पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लगाने की कोई घोषणा नहीं की गई है। यह खबर बिल्कुल गलत और भ्रामक है।पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे भ्रामक और फर्जी दावों से सतर्क रहें। केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों से ही जानकारी की पुष्टि करें। इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक ने आगे कहा कि केंद्र सरकार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध तस्वीर, वीडियो या संदेश को उनके आधिकारिक हैंडल @PIBFactCheck पर भेजकर उसकी सत्यता जांची जा सकती है।







