जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी चैप्टर की नई कार्यकारिणी ने संभाला प्रभार,डॉ. निखिल मोतीरमानी बने अध्यक्ष, महापौर मीनल चौबे रही अतिथि के रूप में मौजूद,निर्वित्तमान अध्यक्ष डॉ विकास गोयल ने रखा अपने कार्यकाल के कार्यों का प्रतिवेदन

रायपुर में संपन्न जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी चैप्टर का कार्यक्रम
रायपुर में संपन्न जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी चैप्टर का कार्यक्रम

जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी चैप्टर की नई कार्यकारिणी ने संभाला प्रभार,डॉ. निखिल मोतीरमानी बने अध्यक्ष, महापौर मीनल चौबे रही अतिथि के रूप में मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी चैप्टर विगत कई वर्षों से रायपुर में अपनी सोशल और ऐकडेमिक रूप में दे रहा है। रविवार को साल 2026 की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया । डॉ निखिल मोतीरमानी ने अध्यक्ष और डॉ अविनाश तिवारी ने सेक्रेटरी पद पर अपना प्रभार ग्रहण किया ।डॉ निखिल मोतिरामानी एक हृदय रोग विशेषज्ञ है और अपनी सेवायें मोतीरमानी हार्ट क्लिनिक शंकर नगर में डायरेक्टर के रूप में कार्यरत है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने की । उन्होंने सभी डॉक्टर के बीच अपने विचार रखे । कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ़ ऑनर जेसी देवेश मरोड़िया ने की जो अभी जे ए सी के जोन चेयरमैन है । 2025 के अध्यक्ष डॉ विकास गोयल ने साल भर हुई गतिविधियों की जानकारी दी और सभी सदस्यों का सम्मान किया । इस संस्था द्वारा समाज में पहुँच कर सेहत के देखभाल के लिए कैम्प आयोजन करना, नवीन तकनीकी के बारे में संगोष्ठी और बाकी अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर डॉ विनीता देवांगन ने पद ग्रहण किया,कार्यक्रम में डॉ मनीष गुप्ता , डॉ जितेंद्र सराफ, डॉ अनिल गुप्ता , डॉ सुमेधा श्रीवास्तव, डॉ के के साहू , डॉ आनंद बंसल, डॉ विकास भोजसिया और शहर के अनेक डॉक्टर उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading