शक्ति जिले के पुलिस कप्तान की गरिमामय उपस्थिति में संस्कार पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह. एसपी साहब ने करी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा

शक्ति जिले के पुलिस कप्तान की गरिमामय उपस्थिति में संस्कार पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह. एसपी साहब ने करी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा kshititech
एसपी साहब का स्वागत करते विद्यालय के डायरेक्टर प्रकाश चंद्र अग्रवाल
शक्ति जिले के पुलिस कप्तान की गरिमामय उपस्थिति में संस्कार पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह. एसपी साहब ने करी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा kshititech
संस्कार पब्लिक स्कूल में पहुंचे एसपी साहब
शक्ति जिले के पुलिस कप्तान की गरिमामय उपस्थिति में संस्कार पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह. एसपी साहब ने करी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा kshititech
संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम

शक्ति जिले के पुलिस कप्तान की गरिमामय उपस्थिति में संस्कार पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह. एसपी साहब ने करी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ती के बहुउद्देशीय कक्ष में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा-भाव का विकास करना था।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा विद्यालय के अध्यक्ष श्री द्वारिकानाथ स्वर्णकार, चेयरमैन श्री प्रकाशचंद अग्रवाल तथा प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा के साथ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री कोटेश्वर नाथ साहू जी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर समारोह को गरिमामय वातावरण प्रदान किया।स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए छात्र परिषद के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया।मुख्य अतिथि श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि एक सच्चा छात्र नेता अपने उत्कृष्ट आचरण, सकारात्मक सोच एवं कार्यशैली से विद्यालय ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि – ” आज के समय में मोबाइल का दुरुपयोग भी किया जा रहा है इससे बच्चों को सचेत रहने की जरूरत है , इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया ।प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा ने छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग एवं उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनने का आह्वान किया।
समारोह में जिला परिवहन प्रमुख श्री वाई. एन. शर्मा, विद्यालय के अध्यक्ष श्री द्वारिकानाथ स्वर्णकार, चेयरमैन श्री प्रकाशचंद अग्रवाल, प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा, हाउस वार्डन, शिक्षकगण, आमंत्रित अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का प्रभावी एवं सफल संचालन श्री कोमल कुमार पटेल एवं सुश्री सुबंश्री ने किया। अंत में सुश्री अन्नू तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमापूर्ण एवं सफल समापन हुआ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading