बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले यात्रियों से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वसूला गया ढाई लाख रुपए का जुर्माना. रेलवे ने कहा-वैध टिकट लेकर ही करें अपनी सुरक्षित यात्रा

बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले यात्रियों से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वसूला गया ढाई लाख रुपए का जुर्माना. रेलवे ने कहा-वैध टिकट लेकर ही करें अपनी सुरक्षित यात्रा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-रेलवे जोन बिलासपुर के मंडल बिलासपुर स्टेशन पर चलाए गए किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में 283 मामलों में ₹2,25,900 का जुर्माना वसूला गया। रेलवे का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाना, नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ईमानदार यात्रियों के हितों की रक्षा करना है।वैध टिकट के साथ यात्रा करें और रेलवे की सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा व्यवस्था में अपना सहयोग दें। रेलवे द्वारा समय-समय पर बिलासपुर सहित बिलासपुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान के माध्यम से लोगों में टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है