शक्ति के जे एल एन डी कॉलेज में पदस्थ अमित शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि. जैन धर्म का ऐतिहासिक अध्ययन कर शोधकर्ता के रूप में प्राप्त की एचडी की डिग्री




शक्ति के जे एल एन डी कॉलेज में पदस्थ अमित शर्मा को मिली पीएचडी की उपाधि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति के जेएलएन डिग्री कॉलेज में पदस्थ अमित शर्मा ने डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा, बिलासपुर के सामाजिक विज्ञान संकाय अंतर्गत इतिहास विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. महेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। अमित शर्मा ने अपना शोध कार्य ‘छत्तीसगढ़ में जैन धर्म का ऐतिहासिक अध्ययन’ विषय पर पूरा किया। उन्होंने अपने शोध प्रबंध में छत्तीसगढ़ में जैन धर्म के ऐतिहासिक आयामों को शामिल किया है।श्री अमित शर्मा वर्तमान में जे.एल.एन. डिग्री कॉलेज, सक्ती में कार्यरत हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि और पीएचडी की उपाधि मिलने पर उनके परिवारजनों, महाविद्यालय परिवार तथा इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







