हस्ताक्षर कर अनुपस्थित शिक्षिका को कारण बताओ सूचना जारी




हस्ताक्षर कर अनुपस्थित शिक्षिका को कारण बताओ सूचना जारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिनांक 30.07.2026 को आयुक्त बिलासपुर संभाग, सुनील जैन, कलेक्टर सक्ती अमृत विकास तोपनो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन के द्वारा शास उमावि. बंदोरा, वि.खं. मालखरौदा के परिसर में पौधा रोपण किया गया, आयुक्त श्री जैन विद्यालय की कक्षा में बच्चो से रूबरू हुए एवं विद्यालय की साफ-सफाई को लेकर तारीफ की, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्वारा शास. पूमावि. ननकीभांठा पोता व शास. उमावि. पोता का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण में अनुपस्थित व्याख्याता श्रीमती आशा भारद्वाज को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश प्राचार्य को दिये एवं विद्यालय में ली जा रही शुल्क की जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संस्था में लिये गये शुल्क पर कड़ी नाराजगी जाहीर करते हुए जांच समिति गठित किये जाने कहा गया। अवगत हो कि संस्था में अधिक फीस वसुली को लेकर समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित हुआ था। शास. पूमावि. ननकीभांठा में कार्यरत सभी शिक्षक अपने कर्तव्य पर उपस्थित पाए गए, इस अवसर पर सांख्यीकी अन्वेषक राकेश अग्रवाल व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा एम.एल.प्रधान उपस्थित रहें







