पीठ थपथपाई जिले के मुखिया ने-शक्ति जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय का गौरव-कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित. कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ है गुरु वचन सिंह

पीठ थपथपाई जिले के मुखिया ने-शक्ति जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय का गौरव-कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित. कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ है गुरु वचन सिंह kshititech
गुरु वचन सिंह का सम्मान करते कलेक्टर साहब एवं प्रशासनिक अधिकारी

शक्ति जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय का गौरव-कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित. कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ है गुरु वचन सिंह

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

   शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी एवं पावरलिफ्टर श्री गुरुवचन सिंह कंवर को रायपुर में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीतने पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मानित किया। कलेक्टर श्री तोपनो ने श्री गुरुवचन सिंह कंवर को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।सीनियर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर में आयोजित चार दिवसीय नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और शहरों से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया तथा अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सक्ती जिले के ग्राम पंचायत नवापारा कला निवासी पावरलिफ्टर श्री गुरुवचन सिंह कंवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 172.5 किलोग्राम डेड लिफ्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बेंच प्रेस में 102.5 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्होंने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस दौरान देवेंद्र साहू गोल्ड मेडल, संध्या चंद्रा गोल्ड मेडल, अखिलेश कंवर ब्रांज मेडल सहित अन्य साथियों जिनमें मनोज यादव ब्रोंज ब्रांज मेडल, अमन भगत सिल्वर, अभय बरेठ ब्रांज मेडल, दीपक केंवंट ब्रांज मेडल, आयुष यादव ब्रांज मेडल, जगेश केंवट ब्रांज मेडल को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्कआउट जोन खीर सागर साहू, वर्कआउट जोन कलेश्वरी साहू, सत्या बघेल ट्रेनर, न्यूट्रिशन ट्रेनर राजेश डीजे, फिटनेस जोन सिमरन साहू, शैलेन्द्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading