शराब की सुलभता के लिए सरकार की पहल, पीने वालों की होगी पौ बारह- अप्रैल से खुलेगी 35 नई शराब दुकाने, प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी अब शराब, कांच की बोतलों से मिलेगा छुटकारा, मजबूत होगा सरकार का खजाना

शराब की सुलभता के लिए सरकार की पहल, पीने वालों की होगी पौ बारह- अप्रैल से खुलेगी 35 नई शराब दुकाने, प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी अब शराब, कांच की बोतलों से मिलेगा छुटकारा, मजबूत होगा सरकार का खजाना kshititech

शराब की सुलभता के लिए सरकार की पहल, पीने वालों की होगी पौ बारह- अप्रैल से खुलेगी 35 नई शराब दुकाने, प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी अब शराब, कांच की बोतलों से मिलेगा छुटकारा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
.
सक्ती-छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत राज्य में 35 नई शराब दुकानों के शटर खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, प्रीमियम विदेशी शराब की दुकानों का भी विस्तार किया जाएगा। यह कदम शराब की उपलब्धता बढ़ाने और उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस नीति से शराब की सप्लाई को और सुलभ बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आसानी से शराब मिल सके और मांग को पूरा किया जा सके। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026-27 के लिए अपनी नई आबकारी नीति जारी कर दी है। इस नीति के तहत कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जो शराब के उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण हैं,1 अप्रैल से शराब की बोतलें फाइबर की फूड ग्रेड बोतल में आएंगी, जिससे प्लास्टिक के उपयोग में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
शराब की बोतल का आकार तय किया जाएगा और ये बोतलें रिसाइक्लिंग योग्य होंगी, ताकि पुनः उपयोग किया जा सके और कचरे में कमी आए।पिछले साल की तुलना में 35 नई शराब दुकानों के शटर खोले जाएंगे, ताकि शराब की आपूर्ति और पहुंच में सुधार हो सके।इसके अलावा, जरूरत के हिसाब से प्रीमियम विदेशी शराब की दुकानें खोली जाएंगी, जिससे उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की शराब उपलब्ध हो सकेगी।यह नई नीति राज्य में शराब की बिक्री और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading