जब ग्रामीण महिलाओं ने भी कहा- धन्यवाद आशीष उप्पल जी.शक्ति जिले में आबकारी विभाग की अनुकरणीय पहल-लोगों को नशे से बचाने 22 अक्टूबर की रात्रि ग्राम खैरा में चलाया नशा मुक्ति अभियान। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल सहित टीम रही मौजूद। महिला समूह के सदस्यों ने दिया सरहनीय योगदान




शक्ति जिले में आबकारी विभाग की अनुकरणीय पहल-लोगों को नशे से बचाने 22 अक्टूबर की रात्रि ग्राम खैरा में चलाया नशा मुक्ति अभियान। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल सहित टीम रही मौजूद। महिला समूह के सदस्यों ने दिया सरहनीय योगदान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -22 अक्टूबर की रात्रि ग्राम पंचायत बासीन के आश्रित ग्राम खैरा में महिला समूह और आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा अवैध शराब बंदी एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत रात्रि में जन-जागरूकता रैली निकालकर सघन गश्त की गई।इस रात्रि अभियान में ग्राम के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच एवं आबकारी टीम सक्ती के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए, साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तथा आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम में रात्रि के समय होने वाले अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं परिवहन को रोकना तथा युवाओं को नशे की लत से बचाना था।रात्रि गश्त के दौरान आबकारी टीम द्वारा गांव की गलियों, संदिग्ध ठिकानों और बाहरी इलाकों में जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें अवैध गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गई। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अवैध शराब से संबंधित गतिविधि में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे जागरूकता अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक मोंगरा पटेल, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक नवीन मनहर, कमलेश यादव, परसराम कहरा एवं बसंती चौधरी शामिल रहे।महिला समूह से सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी रही, जिसमें प्रमुख रूप से -पूनम, दिलेश्वरी, हेमलता, नीरा, सुजाता, भगवती, बसंती, शालिनी, पुष्पा, रत्नादेवी, कमलादेवी, अश्विनी, दामिनी, कंगलीबाई सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।महिला समूहों ने इस रात्रि पहल का स्वागत करते हुए कहा कि रात में ही अवैध शराब की बिक्री अधिक होती है, इसलिए इस प्रकार की गश्त लगातार होनी चाहिए और वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगी।





