बारिश से तरबतर हुआ सरकारी स्कूल– शक्ति विकासखंड के बगबुढ़वा का प्राइमरी स्कूल डूब गया बारिश में, आने-जाने का रास्ता हुआ बंद, बारिश के मौसम में जिले के अनेकों स्कूल परिसर में भरता है भारी पानी

बारिश से तरबतर हुआ सरकारी स्कूल-- <em>शक्ति विकासखंड के बगबुढ़वा का प्राइमरी स्कूल डूब गया बारिश में, आने-जाने का रास्ता हुआ बंद</em>, बारिश के मौसम में जिले के अनेकों स्कूल परिसर में भरता है भारी पानी kshititech
शक्ति विकासखंड के बगबुड़वा स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल की 4 अगस्त को स्थिति

शक्ति विकासखंड के बगबुढ़वा का प्राइमरी स्कूल डूब गया बारिश में, आने-जाने का रास्ता हुआ बंद

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सक्ति अंचल में पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश से शक्ति विकासखंड के शहर से लगे ग्राम बगबुड़वा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पूर्ण रूप से जलमग्न हो गई,तथा विद्यालय जाने वाले रास्ते पर जहां पूरा पानी भर गया, तो वही बाउंड्रीवॉल के अंदर भी पूरा विद्यालय चारों ओर से पानी से गिर गया, जिससे विद्यालय के बच्चे जहां विद्यालय नहीं पहुंच पाए तो वहीं शिक्षक परिवार ने भी इसकी सूचना अपने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को दी है, उल्लेखित हो की भारी बारिश के चलते शहर सहित पूरे अंचल एवं जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों को काफी परेशानियां भी हुई है, तथा जिले के महानदी चंद्रपुर का भी जलस्तर जहां बढ़ता जा रहा है तो वही अनेकों मार्ग भी भारी बारिश के चलते नाला उफान के कारण बाधित हो गए

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading