प्रतिभाओं को शासन ने किया सम्मानित-राज्योत्सव में लिटिल फ्लॉवर के बच्चों को मिला पुरस्कार जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला व्यायाम शिक्षक संघ अध्यक्ष के द्वारा बच्चे हुए पुरस्कृत

प्रतिभाओं को शासन ने किया सम्मानित-राज्योत्सव में लिटिल फ्लॉवर के बच्चों को मिला पुरस्कार जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला व्यायाम शिक्षक संघ अध्यक्ष के द्वारा बच्चे हुए पुरस्कृत kshititech
लिटिल फ्लावर स्कूल के सम्मानित विद्यार्थी

राज्योत्सव में लिटिल फ्लॉवर के बच्चों को मिला पुरस्कार जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला व्यायाम शिक्षक संघ अध्यक्ष के द्वारा बच्चे हुए पुरस्कृत

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति:- विगत दिनों जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन कलेक्टर ग्राउंड जेठा में किया गया था,स्थानीय लिटिल फ्लॉवर हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने भी उक्त कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति दी थी। जिसमें उन्हें शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया,कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों एवं सहयोग देने वाले शिक्षक शिक्षकों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राज एवं जिला व्यायाम शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने प्रमाणपत्र एवम शील्ड प्रदान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी राज सर ने कहा कि आपके उत्साह एवं शिक्षक शिक्षकों के सहयोग से ही विभिन्न कार्यक्रम सफल होते हैं । आप लोग इसी प्रकार आगे के कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर भाग ले । इससे आपका सर्वांगीण विकास होता है। पुरूस्कार प्राप्ति पर विद्यालय के संचालक मोहम्मद अनीस शेख एवं टी.पी.उपाध्याय, एवं प्रिंसिपल श्रीमती संध्या सोनी सहित विद्यालय परिवार में हर्ष है। उक्त कार्यक्रम निक्की राठौर, रश्मि यादव ,संगीता पटेल, एवं इंदु पटेल के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading