राष्ट्रीय सेवा योजना के पुनः जिला संगठक बनाए गए डॉक्टर सोमेश कुमार घितोड़े

राष्ट्रीय सेवा योजना के पुनः जिला संगठक बनाए गए डॉक्टर सोमेश कुमार घितोड़े kshititech

राष्ट्रीय सेवा योजना के पुनः जिला संगठक बनाए गए डॉक्टर सोमेश कुमार घितोड़े

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े सहायक प्राध्यापक गणित) को जिला सक्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पुनः 2 वर्षों के लिए जिला संगठक बनाया गया है। मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग महानदी भवन नया रायपुर से जारी आदेशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सुचारू संचालन के लिए”जिला संगठक” की नियुक्ति की गई है।यह आदेश राज्य संपर्क अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना छत्तीसगढ़) प्रो डॉ नीता बाजपेई द्वारा जारी किया गया है। ज्ञातव्य है कि पूरे भारत वर्ष में विद्यार्थियों में निस्वार्थ सेवा भावना और व्यक्तित्व विकास के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का गठन 24 सितंबर 1969 को किया गया था ।यह राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विद्यालयों और महाविद्यालयों में संचालित है इसके माध्यम से स्वास्थ्य,सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा ,पर्यावरण जागरूकता ,स्वच्छता,रक्तदान,मतदाता जागरूकता सहित सभी सामाजिक समरसता के लिए निस्वार्थ भाव से सभी स्वयं सेवक कार्य करते हैं। सक्ती जिले में 8 महाविद्यालयों और 6 विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संचालित है। जिला संगठक का कार्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय तथा विद्यालयों के मध्य समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय सेवा योजना को संचालित करना है तथा कार्य प्रगति की रिपोर्ट शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे और राज्य संपर्क अधिकारी डॉ नीता बाजपेई को प्रतिमाह प्रेषित करना है। प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने बताया कि जल्द ही जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक जिला स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा जिससे कि इस वर्ष के लिए कार्यक्रमों की एक रूपरेखा बनाई जा सके।जिला संगठक नियुक्त होने पर शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले सहित पूरे जिले के कार्यक्रम अधिकारियों और प्राध्यापकों ने शुभकामनाएं दी।जिले में कार्यक्रम अधिकारी के रूप में प्रो राजेश पटेल (शासकीय महाविद्यालय चंद्रपुर), प्रो विनोद जांगड़े (शासकीय महाविद्यालय डभरा) , प्रो मनोज कुमार बंजारे (शासकीय महाविद्यालय हसौद), प्रो नारायण कुर्रे (शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर), प्रो डॉ कौशल्या मैत्री (शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा), प्रो मुन्ना लाल सिडार (शासकीय महाविद्यालय नगरदा) , प्रो धनेश्वर चन्द्र (के टी सी महाविद्यालय सलनी), प्रो जायसवाल (जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती) , छबि लाल राठौर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय portha,) संतोष कुमार अनंत (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपालीकला), रोहिणी कश्यप (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फगुराम ) राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में कार्यक्रम अधिकारी के रूप में कार्यरत है।सभी इकाइयों में 100 की सीट संख्या निर्धारित है ।राष्ट्रीय सेवा योजना में शामिल सभी स्वयं सेवकों को A,B और C प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते है जिससे कि आगे की कक्षाओं में प्रवेश और पुलिस की भर्ती में बोनस अंक मिलता है ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading