जेठा टोल नाके को हटाने के लिए फिर लामबंद हुए नागरिक. कलेक्टर साहब को दिया गया ज्ञापन. जिला न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय से लगकर बना है टोल प्लाजा। तत्काल किया जाए शिफ्टिंग. टोल प्लाजा की मनमानी को लेकर विगत दिनों कलेक्टर तोपनो साहब ने भी लगाई थी कर्मचारियों को कड़ी फटकार

जेठा टोल नाके को हटाने के लिए फिर लामबंद हुए नागरिक. कलेक्टर साहब को दिया गया ज्ञापन. जिला न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय से लगकर बना है टोल प्लाजा। तत्काल किया जाए शिफ्टिंग. टोल प्लाजा की मनमानी को लेकर विगत दिनों कलेक्टर तोपनो साहब ने भी लगाई थी कर्मचारियों को कड़ी फटकार kshititech
कलेक्टर साहब को ज्ञापन देते हुए नागरिक

जेठा टोल नाके को हटाने के लिए फिर लामबंद हुए नागरिक. कलेक्टर साहब को दिया गया ज्ञापन. जिला न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय से लगकर बना है टोल प्लाजा। तत्काल किया जाए शिफ्टिंग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया अग्रवाल की खबर

शक्ति -सक्ती जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट भवन के ठीक पहले और प्रस्तावित जिला न्यायालय एवं न्यायालयीन आवासीय परिसर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में संचालित टोल बैरियर असुरक्षा का सबब बन हुआ है, चूंकि टोल नाका के पास हमेशा बड़ी_ बड़ी हाईवा गाड़ियां खड़ी रहती है जिससे वकीलों, कर्मचारियों, महाविद्यालयीन छात्रछात्राओं के साथ आम लोगों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है फलस्वरूप टोल नाका के स्थापना काल से टोल के लोकेशन को लेकर विरोध होता आ रहा है। अब शक्ति डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के नव निर्मित भवन में शिफ्टिंग का समय करीब होने से अधिवक्तागण के साथ असम लोगों की चिंता बढ़ा गई है तथा इसके अन्यत्र शिफ्टिंग को लेकर सभी लामबंद हो गए हैं तथा आज जिला कलेक्टर के साथ जिला न्यायाधीश जांजगीर_चांपा को ज्ञापन देकर इसके अन्यत्र शिफ्टिंग की मांग की गई है तथा इस संभावित समस्या को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए इस समस्या के त्वरित निराकरण कर टोल बैरियर को अविलंब हटाने हेतु निवेदन किया है। इस संबंध में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि कलेक्ट्रेट एवं प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पास टोल बैरियर होने से आम लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है तो वहीं टोल नाका की स्थापना नियमानुसार भी नहीं हुई है तथा इससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है फलस्वरूप टोल बैरियर को अविलंब अन्यत्र शिफ्टिंग नहीं किए जाने पर लोग उच्च न्यायालय में याचिका पेश करने की तैयारी में लग गए हैं। आज इन पलों में अधिवक्ता वीरेंद्र उपाध्याय, संतोष साहू, सूर्यकांत आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading