दुल्हन साड़ी शोरूम में लगी आग बुझाई गई, नहीं हुई कोई जनहानि, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं मोहल्ले के नवयुवकों की सजगता से आग पर पाया गया काबू

दुल्हन साड़ी शोरूम में लगी आग बुझाई गई, नहीं हुई कोई जनहानि, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं मोहल्ले के नवयुवकों की सजगता से आग पर पाया गया काबू

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर के बुधवारी बाजार में स्थित दुल्हन साड़ी शोरूम में 3 मई की सुबह करीब 7:00 बजे एकाएक मीटर में शार्ट- सर्किट होने से शोरूम के चौथी मंजिल पर बिजली के पैनल बोर्ड में एकाएक आग लग गई, तथा आग इतनी भयानक थी कि बिजली के तार एवं बिजली के उपकरण धू धु कर जल रहे थे, मीटर में आग लगने की सूचना दुल्हन साड़ी शोरूम के बगल में रहने वाले संदीप अग्रवाल ने दुल्हन साड़ी शोरूम के संचालक को दी, जिस पर शोरूम के संचालक ने आकर तत्काल अपनी दुकान खोली एवं ऊपर मंजिल पर जहां पैनल बोर्ड में आग लगी थी वहां पहुंचने का प्रयास किया, किंतु आग काफी थी,तथा इसकी सूचना स्थानिय पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन एवं विद्युत विभाग को दी गई जिस पर तत्काल नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड एवं प्रशासनिक अमला पहुंच गया, तथा करीब 2 घंटे की प्रशासनिक एवं मोहल्ले के नवयुवकों की सजगता एवं मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया तथा आग लगने की सूचना पाकर जहां सैकड़ो लोग एकत्रित हो गए एवं अपने-अपने स्तर पर लोगों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया किंतु आग केवल बिजली के तारों एवं पैनल बोर्ड में ही लगी थी जिस पर दुकान के बाहर चौथी मंजिल के खिड़की के कांच को तोड़कर भी घुसने का काफी प्रयास किया गया, वहीं दुकान संचालक का परिवार भी इस आग पर काबू पाने लग रहा तथा अंततः करीब 10:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया एवं दुकान संचालक में भी राहत की सांस ली, तथा दुकान संचालक ने भी स्थानीय नगर पालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग सहित पूरे मोहल्ले वासियों का भी आभार व्यक्त किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading