वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी बैठक 17 जून को, प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल के मार्गदर्शन में होगी बैठक, युवा तथा महिला विंग के पदाधिकारी को भी किया गया है आमंत्रित

वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल रायपुर
वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन युवा इकाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अशोक गोयल रायपुर स्वर्ण भूमि
वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन महिला इकाई छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वर्षा अग्रवाल राजनंदगांव

वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी बैठक 17 जून को, प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल के मार्गदर्शन में होगी बैठक, युवा तथा महिला विंग के पदाधिकारी को भी किया गया है आमंत्रित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आगामी दिनांक- 17 जून 2024 दिन-सोमवार को शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित की गई है, तथा उपरोक्त बैठक में वैश्य वर्ल्ड फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल रायपुर, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोयल (स्वर्ण भूमि) रायपुर एवं महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वर्षा अग्रवाल राजनांदगांव प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे

तथा इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य से संगठन की मजबूती के लिए आने वाले दिनों के कार्यक्रमों का निर्धारण तथा स्थानीय स्तर पर संगठन की इकाई का गठन करना एवं सक्रिय रूप से राष्ट्रीय तथा प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करना है,वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा इकाई के अध्यक्ष अशोक गोयल ने सभी सम्माननीय सदस्यों, पदाधिकारीयो को इस अल्प समय की सूचना की बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है

वैश्य वर्ल्ड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading