65 वोटो से जीत दर्ज करने वाले बिलासपुर के कमल सोनी के सर पर छत्तीसगढ़ सराफा संघ का ताज- एकता पेनल के उम्मीदवारों ने करी शानदार जीत दर्ज, चैंबर गुट के पदाधिकारीयो को मिली पराजय, शक्ति जिले के सर्राफा एसोसिएशन ने भी पहुंच कर दी बधाई, बिलासपुर सर्राफा संघ के अध्यक्ष भी हैं कमल सोनी, शक्ति के अध्यक्ष राजेश सराफ ने कहा- सर्राफा संघ छत्तीसगढ़ के हित में होंगे कमल जी के नेतृत्व में सकारात्मक प्रयास

छत्तीसगढ़ सराफा संघ के नए अध्यक्ष कमल सोनी
शक्ति जिला सराफा एसोसिएशन के संरक्षक कैलाश चंद्र सराफ
शक्ति जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सराफ

65 वोटो से जीत दर्ज करने वाले बिलासपुर के कमल सोनी के सर पर छत्तीसगढ़ सराफा संघ का ताज- एकता पेनल के उम्मीदवारों ने करी शानदार जीत दर्ज, चैंबर गट के पदाधिकारीयो को मिली पराजय, शक्ति जिले के सर्राफा एसोसिएशन ने भी पहुंच कर दी बधाई, बिलासपुर सर्राफा संघ के अध्यक्ष भी हैं कमल सोनी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 23 जून को हुए चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष सभी पदों पर एकता पैनल की जीत हुई है। अध्यक्ष पद के लिए बिलासपुर के कमल सोनी ने 65 वोट से जीत दर्ज की है। प्रकाश गोलछा एक वोट से जीत कर महासचिव और हर्षवर्धन जैन 8 वोट से जीतकर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं,छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के इस चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए ही वोटिंग हुई, जिसमें एसोसिएशन के अधीन कुल 91 संगठन के 273 लोगों ने अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए मतदान किया

वोट डालने के लिए जिला पदाधिकारियों को अपना परिचय पत्र और सराफा का लेटर हेड भी मंगवाया गया था। जय सराफा पैनल से महासचिव के पद के लिए चुनाव लड़ रहे उत्तम गोलछा 1 वोट से मात खा गए । उत्तम गोलछा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में कोषाध्यक्ष रहे हैं और इस बार महासचिव का चुनाव लड़ रहे थे, जिन्हें एकता पैनल के प्रकाश गोलछा ने हराया है।एकता पैनल अध्यक्ष के लिए कमल सोनी (बिलासपुर), महासचिव के लिए प्रकाश गोलछा (रायपुर) और कोषाध्यक्ष पद के लिए हर्षवर्धन जैन (रायपुर) चुनाव मैदान में थे वहीं जय सराफा पैनल से अध्यक्ष के लिए प्रकाश सांखला (दुर्ग), महासचिव के लिए उत्तम गोलछा (रायपुर) और कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेश भंसाली ने दावेदारी की। उधर दूसरी तरफ रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था जिसमें बताया गया कि पंडरी बस स्टैंड की जमीन करीब 8.50 एकड़ पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जेम्स एवं ज्वैलरी पार्क के लिए योजना बनायी गई थी और सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं लेकिन अपरिहार्य कारणों से निर्माण नहीं हो पाया। ज्ञापन में जेम्स एवं ज्वैलरी पार्क का निर्माण पंडरी बस स्टैंड की रिक्त भूमि पर करने और शासन की योजनाओं में इसे शामिल करने की मांग की गई

वहीं छत्तीसगढ़ सराफा संघ के चुनाव में शक्ति जिले के नवगठित सराफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश सराफ के नेतृत्व में भी पदाधिकारी/ सदस्यों ने रायपुर पहुंचकर जहां मतदान किया तो वहीं एकता पेनल की हुई बड़ी जीत पर सर्राफा एसोसिएशन सक्ति जिले के अध्यक्ष राजेश सराफ ने कमल सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्राफा संघ का यह संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सराफा संगठन के हित में आने वाले दिनों में बेहतर कार्य होंगे,वहीं इस दौरान प्रमुख रूप से सर्राफा संघ के संरक्षक कैलाश चंद्र सराफ,आलोक सराफ, दिनेश सराफ,विनोद अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष कमल सोनी ने भी अपनी इस जीत पर प्रदेश के सभी सर्राफा संघ के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आप सभी ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह बड़ा दायित्व सौपा है, मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा एवं आप सभी के सहयोग से ही हम इस संघ को और अधिक मजबूत बनाएंगे

शक्ति जिला सराफा एसोसिएशन के दिनेश सराफ
शक्ति जिला सराफा एसोसिएशन के आलोक अग्रवाल
प्रदेश अध्यक्ष पर मिली जीत के बाद छत्तीसगढ़ सराफा संघ के अध्यक्ष कमल सोनी
छत्तीसगढ़ सराफा संघ के चुनाव में विजई रहने वाला एकता पेनल
छत्तीसगढ़ सराफा संघ के चुनाव में विजई रहने वाला एकता पेनल
कमल सोनी की प्रदेश अध्यक्ष पर जीत के बाद बधाई देते व्यापारी बंधु
कमल सोनी की प्रदेश अध्यक्ष पर जीत के बाद बधाई देते व्यापारी बंधु
छत्तीसगढ़ सराफा संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading