अग्रसेन जी के जयकारों से गूंज उठा नेपाल देश-नेपाल में भी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने अग्रसेन जयंती पर्व पर किया रचनात्मक कार्य एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर चलाया विशेष अभियान, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ सफल आयोजन

नेपाल के बीरगंज शहर में अग्रसेन जयंती पर्व पर अग्रवाल समाज के बंधु
अग्रसेन जयंती पर्व पर हुई पूजा अर्चना
नेपाल के बीरगंज शहर में अग्रसेन जयंती पर्व पर अग्रवाल समाज के बंधु

नेपाल में भी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने अग्रसेन जयंती पर्व पर किया रचनात्मक कार्य एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर चलाया विशेष अभियान, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ सफल आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में 3 अक्टूबर 2024 को अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की जयंती पर्व पर भारत के साथ ही नेपाल में भी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारीयो ने उत्साह के साथ जहां भगवान अग्रसेन जी की पूजा- अर्चना कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर एक जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की, तो वहीं सदस्यों द्वारा किए गए इस प्रयास की नेपाल के भी अग्रवाल समाज में प्रशंसा की है,अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन नेपाल परिवार वीरगंज की सक्रिय कर्मठ सदस्या श्रीमती सोनी अग्रवाल,श्रीमती रेणु अग्रवाल, श्रीमती मीरा खेतान द्वारा श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर स्थानीय अग्रवाल समिति के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

वीरगंज शहर एवं आस पास के अग्रवाल समाज के सदस्यों ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज सुधार हित के नाट्य मंचन कार्यक्रम, प्री वेडिंग सूट एवं उच्च शिक्षा हेतु बच्चो के बाहर जाने के बाद अपनें जन्मस्थल से दूरी बनाए रखना जैसे काफी अहम विषयो पर नाट्य मंचन प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया जयंती समारोह कार्यक्रम में सभी प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक रही, उपस्थित सभी सदस्यों ने श्री अग्रसेन जी भगवान के आदर्शो को समाज के अंतिम छोर के सदस्यों तक पहुंचाए जाने का संकल्प लिया और आने वाले दिनों में समाज हित के ज्यादा से ज्यादा रचनात्मक कार्यों को करने की बात कही

साथ ही नेपाल के बीरगंज शहर में अग्रसेन जयंती पर्व को लेकर समाज बंधुओ में काफी उत्साह देखा गया तथा सभी घरों में जहां श्री अग्रसेन जयंती पर दीप प्रज्वलित किए गए तो वहीं अग्रसेन जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का भी संकल्प लिया गया तथा समाज के बच्चों ने भी अग्रसेन जी की पूजा- अर्चना में सहभागिता की तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल द्वारा अग्रसेन जयंती पर्व पर प्रसारित शुभकामना संदेश का वाचन भी संस्था के पदाधिकारीयो ने किया

नेपाल के बीरगंज शहर में अग्रसेन जयंती पर्व पर अग्रवाल समाज के बंधु
नेपाल के बीरगंज शहर में अग्रसेन जयंती पर्व पर अग्रवाल समाज के बंधु
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भी अग्रसेन जयंती पर्व पर नेपाल देश के अग्रवाल बंधुओ को दी थी शुभकामनाएं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading