6 जनवरी को शक्ति के अटल प्रीमियर लीग के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक रजनीश सिंह,आयोजन समिति के सदस्य अभिषेक शर्मा एवं चिराग अग्रवाल ने दी जानकारी

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
6 जनवरी को शक्ति में अटल प्रीमियर लीग का समापन समारोह
समापन समारोह के अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रजनीश सिंह

6 जनवरी को शक्ति के अटल प्रीमियर लीग के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक रजनीश सिंह,आयोजन समिति के सदस्य अभिषेक शर्मा एवं चिराग अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में 25 दिसंबर 2025 से प्रारंभ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर उनको समर्पित अटल प्रीमियर लीग रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह आगामी 6 जनवरी 2026 दिन- मंगलवार को शाम 6:00 बजे से आयोजित किया गया है, इस भव्य समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन जे मंत्री एवं शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रजनीश सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे

उपरोक्त जानकारी देते हुए अटल प्रीमियर लीग आयोजन समिति के सदस्य अभिषेक शर्मा एवं चिराग अग्रवाल ने बताया कि समापन समारोह के दौरान अटल प्रीमियर लीग की विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तो वहीं प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,51,000/-रुपये एवं रनिंग शील्ड तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 81,000/-रुपये एवं रनिंग शील्ड तथा विभिन्न प्रकार के अन्य आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अटल प्रीमियर लीग का समापन समारोह ऐतिहासिक एवं भव्य होगा तथा इस पूरे आयोजन को लेकर जहां क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा गया है तो वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी 108 यूट्यूब लिंक के माध्यम से किया जा रहा है, जिसे प्रतिदिन हजारों की संख्या में देश के विभिन्न स्थानों पर बैठे क्रिकेट प्रेमी भी देख रहे हैं, अभिषेक शर्मा ने समस्त नागरिक बंधुओ, क्रिकेट प्रेमियों को 6 जनवरी को आयोजित समापन समारोह में अधिक से अधिक मौत संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है

शक्ति का अटल प्रीमियर लीग कार्यक्रम
शक्ति का अटल प्रीमियर लीग कार्यक्रम
शक्ति का अटल प्रीमियर लीग कार्यक्रम
शक्ति का अटल प्रीमियर लीग कार्यक्रम
शक्ति का अटल प्रीमियर लीग कार्यक्रम
शक्ति का अटल प्रीमियर लीग कार्यक्रम
शक्ति का अटल प्रीमियर लीग कार्यक्रम
शक्ति का अटल प्रीमियर लीग कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading