कला का जौहर दिखा कर्नाटक की धरती पर- भरतनाट्यम में जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति के बच्चों ने बेंगलुरु में किया अनूठा प्रदर्शन,प्रिशा अग्रवाल एवं स्वस्तिक गबेल की प्रस्तुति को मिली प्रशंशा, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई,प्रिशा अग्रवाल शक्ति के दुल्हन साड़ी शोरूम के संचालक प्रकाश अग्रवाल की है बिटिया

बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देती प्रिशा अग्रवाल
कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन से सम्मानित हुई प्रिशा अग्रवाल
जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति के छात्र स्वास्तिक गबेल

भरतनाट्यम में जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति के बच्चों ने बेंगलुरु में किया अनूठा प्रदर्शन,प्रिशा अग्रवाल एवं स्वस्तिक गबेल की प्रस्तुति को मिली प्रशंशा, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- सक्ती शहर के कंचनपुर स्थित जिंदल वर्ल्ड स्कूल के कक्षा 5वी के छात्र स्वास्तिक ग़वेल और छात्रा प्रिशा अग्रवाल ने बैंगलोर के प्रतिष्ठित भारतीय शास्त्रीय नृत्य महोत्सव नृत्यानुष्ठानयति में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर शाला सहित शहर को भी गौरवान्वित किया है। स्कूल के डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल, रवि अग्रवाल तथा प्राचार्य वेंकट ने बच्चों को बधाई दी है, और उनके उज्वल भविष्य की कामना की है, ज्ञात हो की प्रिशा अग्रवाल शक्ति के प्रतिष्ठित दुल्हन साड़ी शोरूम परिवार के संचालक प्रकाश अग्रवाल एवं श्रीमती वर्षा अग्रवाल की बिटिया है, जो की लगातार भरतनाट्यम के क्षेत्र में देश के विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुति से सफलता हासिल कर रही है, तथा जिंदल वर्ल्ड स्कूल के बच्चों की इस प्रस्तुति को जहां बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में विदेश से भी पहुंचे लोगों ने सराहा तो वहीं बच्चों में भी इस कार्यक्रम में सफलता अर्जित करने से उत्साह देखा गया

जिंदल वर्ल्ड स्कूल शक्ति के छात्र स्वास्तिक गबेल भरतनाट्यम में अपनी प्रस्तुति देते हुए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading