भीख मांगने वाली महिला को भी नहीं छोड़ा वहशी दरिंदों ने-शक्ति जिले में जैजैपुर पुलिस की तत्परता से चार घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को भेजा गया हवालात में. टीआई भूपेंद्र चंद्रा के नेतृत्व में सक्रिय है जैजैपुर की पुलिस

भीख मांगने वाली महिला को भी नहीं छोड़ा वहशी दरिंदों ने-शक्ति जिले में जैजैपुर पुलिस की तत्परता से चार घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को भेजा गया हवालात में. टीआई भूपेंद्र चंद्रा के नेतृत्व में सक्रिय है जैजैपुर की पुलिस kshititech
पुलिस की गिरफ्त में सामूहिक बलात्कार के आरोपी

भीख मांगने वाली महिला को भी नहीं छोड़ा वहशी दरिंदों ने-शक्ति जिले में जैजैपुर पुलिस की तत्परता से चार घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को भेजा गया हवालात में. टीआई भूपेंद्र चंद्रा के नेतृत्व में सक्रिय है जैजैपुर की पुलिस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।थाना जैजैपुर पुलिस की महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र की पीड़िता थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह भीख मांगकर अपना गुजर बसर करती है कि दिनांक 29.06.2026 के सुबह 07:00 बजे भीख मांगने अपने घर से निकली थी भीख मांगकर करीबन 11:00 बजे अपने घर वापस आ रही थी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा के घर के पास रोड पर पहुंची थी तभी आरोपी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा एवं छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल पीड़िता के हाथ बांह को पकड़कर जबरदस्ती खींचते हुए राजकुमार के घर ले गये और घर का दरवाजा बंद कर राजकुमार कंवर पीड़िता के हाथ को पीछे से पकड़ा था तथा छतराम कंवर पीड़िता को जबरदस्ती बहुत सारा महुआ शराब पिला दिया जिससे पीड़िता मदहोश होकर जमीन पर गिर गई तब आरोपी राजकुमार कंवर और छतराम कंवर पीड़िता से मदहोशी के हालत में दिनांक 29/06/26 के प्रात: 11:00 बजे से दिनांक 30.06.2026 के शाम 05:00 बजे तक पीड़िता के इच्छा के विरूद्ध बारी बारी से लगातार दुष्कर्म किए है। कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल रा0पु0से0), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में तत्काल अपराध कायमी कर त्वरित निराकरण करने निर्देशित करने पर थाना जैजैपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप0 क्रमांक 175/2026 धारा 70(1), 127(2) भा0न्या0सं0 कायम कर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश कर कायमी के 04 घंटे के भीतर हिरासत में लेकर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को घटना कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 04.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपीगण का जेल वारण्ट जारी करने पर उपजेल सक्ती भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, स ऊ नी लालाराम खूंटे, प्र0आर0 358 सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर सूरज प्रताप, पवन भारद्वाज, म0आर0 392 सीमा सिदार, आरक्षक 140 अरूण चन्द्रा, आरक्षक 133 विजय कुर्रे का सक्रिय योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading